धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार, सैकड़ों लोगों के साथ की थी धोखाधड़ी; भंडारा जेल रवाना

Representational Photo
Representational Photo
Published on: 
Updated on: 

गोंदिया. सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली स्थानीय महिला ज्योति गर्ग आखिरकार पुलिस की हिरासत में आ गई. जिसके द्वारा अनेकों मामलों में सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रु. का गबन किया गया. फिलहाल 2 मामलों में रामनगर पुलिस ने ज्योति गर्ग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर उसे भंडारा जेल रवाना किया.

अनेक वर्षों से गोंदिया शहर व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिला बचत गट व फाइनेंस कंपनियों से 35 से 50 प्रश. की सब्सिडी पर लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रु. का गबन करने वाली महिला ज्योति राजेश गर्ग (38) आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आई गई. रामनगर पुलिस द्वारा ज्योति गर्ग के खिलाफ दर्ज की गई 2 शिकायतों के मामलों में 26 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जिसके पश्चात भंडारा जेल रवाना किया गया.

पहला प्रकरण इस प्रकार है कि कटंगीटोला निवासी फिर्यादी रस्तकला कठाने व अन्य महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की जिसमें उन्हें 35 से 50 प्रश. तक सब्सिडी के तहत लोन दिलाने का लालच देकर 2 लाख 27 हजार का गबन किया. वहीं दूसरा मामला कृष्णपुरा वार्ड गोंदिया निवासी सोनाली चावके को लोन दिलाने के नाम पर 5 लाख 40 हजार से चूना लगाया था. इन दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा जांच कर ज्योति गर्ग को हिरासत में लिया गया. उक्त मामले में रामनगर के थानेदार संदेश केंजले के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार नामदेव बनकर ने जांच कर मामला न्यायालय में पेश किया था.

पूजा के नाम पर की धोखाधड़ी 

जानकारी के अनुसार ज्योति गर्ग के खिलाफ अनेकों मामले दर्ज है. जिसमें गत कुछ दिनों पूर्व एक महिला से पहले तो 3 से 4 लाख रु. ले लिए फिर पूजा पाठ के नाम पर उसके गहनों को एक लोटे में रखकर 21 दिनों तक ना देखने की बात कहकर करीब 3 से 4 लाख रु. के गहने भी गायब कर दिए थे.

Navbharat Live
navbharatlive.com