- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Evening Filled With Devotion In The Name Of My Beloved
भगवान झुलेलाल जन्मोत्सव पर साकोली में भव्य भक्ति संध्या, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
साकोली में भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं का उत्साह।

Gondia News: सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला.जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार 19 मार्च को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन रात 7 बजे से 10 बजे तक किया गया, जिसमें बालाघाट निवासी प्रसिद्ध कीर्तनकार साईं महेश लालजी हरीराम कीर्तन सेवा मंडल ने अपनी मधुर वाणी से एक शाम मेरे आराध्य के नाम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.
साथ ही गोंदिया के खटवानी ब्रदर्स द्वारा संगीतमय संगत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान साईं महेश लालजी ने प्रवचन में भगवान झुलेलाल के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिंध क्षेत्र में अत्याचारों से पीड़ित समाज की प्रार्थना के फलस्वरूप उनका अवतार हुआ था.
उनके जन्म के समय तेज बारिश, बिजली की गर्जना और आकाशवाणी के माध्यम से उनके दिव्य अवतरण की घोषणा होने की मान्यता है. उन्होंने संत झुलेलाल को भगवान कृष्ण का अंश माना जाता है और उन्होंने मानवता, सेवा तथा सच्चे विश्वास का मार्ग दिखाया.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: भीषण गर्मी में पशुधन पर संकट; चारे-पानी की किल्लत से पशुपालक बेहाल
पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल
अच्छे कर्म करें व सच्चे मन से भगवान का स्मरण करें श्रद्धालुओं से अपील की है कि अंधविश्वास और तांत्रिक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अच्छे कर्म करें और सच्चे मन से भगवान का स्मरण करें.
कार्यक्रम में भजनकीर्तन, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. अंत में समाज के लोगों ने एकदूसरे को झुलेलाल जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं.इस आयोजन को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत, नवयुवक सेवा मंडल सहित महिलाओं और बच्चों का विशेष योगदान रहा.
Evening filled with devotion in the name of my beloved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी के बाद हनीमून की तस्वीर वायरल, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
Mar 21, 2026 | 07:32 PMHimachal Budget 2026: सीएम सुक्खू ने अपनी सैलरी 50% काटी, मंत्रियों और अफसरों के वेतन में भी भारी कटौती
Mar 21, 2026 | 07:25 PM‘यह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन’, नतांज परमाणु केंद्र पर हमले से भड़का रूस; इन देशों को दी चेतावनी
Mar 21, 2026 | 07:25 PMलंदन की सड़कों पर दिखा ऑटो-रिक्शा, भारतीय शख्स बोला- ‘दिल्ली जैसा लगा’, वीडियो वायरल
Mar 21, 2026 | 07:08 PMगोंदिया: भीषण गर्मी में पशुधन पर संकट; चारे-पानी की किल्लत से पशुपालक बेहाल
Mar 21, 2026 | 07:06 PMईरान में अब कोई बॉस नहीं! नेतन्याहू ने कहा कमांड स्ट्रक्चर पूरी तरह फेल, क्या ढहने वाला है तेहरान का शासन?
Mar 21, 2026 | 07:05 PMपश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
Mar 21, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM












