एक साल में उखड़ी धानोरी पुल की मरम्मत, पहली बारिश में खुली घटिया काम की पोल; आंदोलन की चेतावनी
देवरी तहसील के धानोरी पुल की मरम्मत पहली बारिश में बह गई, नागरिकों में रोष।
Gondia News: देवरी तहसील के आदिवासी बहुल व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित धानोरी पुल की स्थिति बेहद खराब हो गई है। महज एक वर्ष पहले कराई गई मरम्मत पहली ही बारिश में बह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुल पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह पुल जानलेवा साबित हो रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
यह पुल अंभोरा मार्ग से निलज, केशोरी, खामखुरा, कोसबी (बु.), मेहताखेड़ा, मुरमाड़ी, चिल्हाटी सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल का रखरखाव लोक निर्माण विभाग की ग्रामीण शाखा के जिम्मे है, लेकिन घटिया मरम्मत कार्य के चलते नागरिकों की उम्मीदें टूट गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया
पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप
विधायक रोहित पवार का बड़ा बयान: ‘सहकार और लोकतंत्र’ एक-दूसरे के पूरक, युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र स्थगित, प्राइवेट दफ्तरों को WFH और 16 ट्रेनें रद्द; जानें मुंबई महानगर का पूरा हाल
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल का नवीनीकरण नहीं किया गया, तो तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा
