-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Bhikh Mango Gaddha Bujhao Andolan Gondia Traders Protest 2025
भीख मांगो-गड्ढा बुझाओ के नारों से गूंजा गोंदिया शहर, व्यापारी व नागरिक उतरे सड़कों पर
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia Road: गोंदिया में जानलेवा गड्ढों के खिलाफ ‘भीख मांगो–गड्ढा बुझाओ’ आंदोलन से शहर गूंजा. सैकड़ों व्यापारी व नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भीख मांगो-गड्ढा बुझाओ के नारों से गूंजा गोंदिया शहर
Gondia News: गोंदिया जिले की व्यापारियों की सबसे बड़ी अधिकृत व पंजीकृत संस्था गोंदिया जिला व्यापारी चेरिटेबल एसोसिएशन ने एक बार फिर जनहित के लिए अपनी सक्रियता दिखाई है। केवल दो वर्षों में व्यापारियों की बुलंद आवाज बन चुकी इस संस्था ने व्यापारियों और नागरिकों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया है। संस्था का कहना है कि वह भविष्य में भी इसी तरह जनहितैषी कार्य करती रहेगी।
गोंदिया शहर इन दिनों जानलेवा गड्ढों से भर चुका है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लोगों की हड्डियां टूट रही हैं, और कुछ मामलों में जानें भी जा चुकी हैं। गोरेलाल चौक और मारवाड़ी चौक (इसरका मार्केट) क्षेत्र में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने इन गड्ढों की शिकायतें कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाईं। मुख्याधिकारी ने भी स्थल निरीक्षण किया, लेकिन कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासन ही मिला।
केवल वोट मांगने पर ध्यान
संस्था ने 18 अक्टूबर तक सड़क सुधारने की समय-सीमा दी थी, परंतु प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आगामी नगर निकाय चुनावों में भी उम्मीदवारों ने केवल वोट मांगने पर ध्यान दिया, लेकिन इन जानलेवा गड्ढों पर किसी ने पहल नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
गोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
‘भीख मांगो–गड्ढे बुझाओ’ आंदोलन से जागा प्रशासन
इन हालातों से क्षुब्ध होकर गोंदिया जिला व्यापारी एसोसिएशन ने “भीख मांगो–गड्ढे बुझाओ” आंदोलन की शुरुआत की। आंदोलन की शुरुआत स्टेडियम के पास स्थित जमनालाल बजाज प्रतिमा स्थल से की गई। इसमें शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, महिला संगठनों और जागरूक नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने “भीख पात्र” लेकर प्रशासन को जगाने और नागरिक अधिकारों की मांग को लेकर नारे लिखे एप्रन पहनकर रैली निकाली।
मोर्चा अंत में गोरेलाल चौक पहुंचा, जहां नगर परिषद के मुख्याधिकारी संदीप बोरकर का संदेश लेकर इंजि. जाधव पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि व्यापारी एसोसिएशन द्वारा चिन्हित गोरेलाल चौक, मारवाड़ी चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों के गड्ढों की मरम्मत का कार्य 28 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़े: 30 साल बाद फिर खिले दोस्ती के रंग, मारेगांव में 10वीं कक्षा के पूर्व छात्रों का स्नेह समारोह
30 अक्टूबर तक दिया गया समय
पूर्व पार्षद शकील मंसूरी ने भी गड्ढों की मरम्मत कराने का लिखित आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने प्रशासन को सुधार कार्य के लिए 30 अक्टूबर तक का समय दिया है। यदि उस समय तक कार्य पूरा नहीं हुआ, तो आंदोलन के दौरान एकत्रित ₹20,630 की राशि से संस्था स्वयं मरम्मत कार्य कराएगी।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित
इस आंदोलन में संस्था के अध्यक्ष संजय जैन (लाडली), सचिव राजेश्वर कनोजिया, महासचिव राजा इसरका, उपाध्यक्ष रवि मुंदड़ा, सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल, प्रकाश काथरानी, रवि लधानी, ओमप्रकाश मेठी, राजकुमार खंडेलवाल, सुसेनजीत सहा (नंटू), किशोर तलरेजा, रिंकू आसवानी, प्रकाश सिंगी, हिमांशु सोनी, आशीष जगवानी, आनंद अग्रवाल, आशीष चौहान, सुमित गुप्ता, जयपाल नुनानी, हर्षवर्धन भादुपोते, अशोक अग्रवाल (श्याम बाबा), अजित सिंह, हरीश गुप्ता, पवन अग्रवाल, जगदीश रामटेककर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Bhikh mango gaddha bujhao andolan gondia traders protest 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














