Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमगांव और अर्जुनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम; भव्य शोभायात्रा और दशावतार मंचन ने मोहा सबका मन

Amgaon News: आमगांव और अर्जुनी मोरगांव में भगवान परशुराम जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बच्चों ने दशावतार का मंचन किया।

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 22, 2026 | 03:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Parshuram Jayanti Amgaon News: आमगांव सकल ब्राह्मण समाज आमगांव द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। 18 अप्रैल की शाम 6 बजे भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद महिलाओं और बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। 19 अप्रैल को जन्मोत्सव के दिन सुबह 11 बजे विधिवत पूजा, आरती के साथ मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष नरेंद्र बाजपेई ने की, जबकि अतिथि के रूप में शंभुदयाल अग्रिका, छगनलाल व्यास, कुंजबिहारी शर्मा, संतोष शर्मा और अनिल शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अतिथियों ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता और प्रगति पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद महिलाओं द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

शाम 7 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो राजस्थान सेवा समिति से नगर भ्रमण करते हुए गंतव्य स्थल तक पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत व जलपान की व्यवस्था की गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘मराठी नहीं आती तो लाइसेंस रद्द’, प्रताप सरनाईक के फैसले के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख

महाराष्ट्र ने रचा इतिहास: ‘मिशन कर्मयोगी’ के साधना सप्ताह में देश में नंबर 1, CM फडणवीस ने दी बधाई

यवतमाल में सरकारी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू; पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कामकाज पूरी तरह ठप

कोंकण में शिंदे को घेरने के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मास्टर प्लान’; जानें किसे मिलेगा विधान परिषद का टिकट?

शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। गंतव्य स्थल पहुंचने के बाद महाआरती की गई तथा बच्चों द्वारा दशावतार का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष नरेंद्र बाजपेई एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

अर्जुनी मोरगांव में भी गूंजी जय परशुराम की गूंज

अर्जुनी मोरगांव में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। विप्र फाउंडेशन और सकल ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा चौक स्थित गणेश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

भगवा झंडों और भक्ति संगीत के बीच “जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।

मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन सिविल लाइन्स स्थित श्री हनुमान मंदिर देवस्थान पर हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Amgaon arjuni morgaon parshuram jayanti celebration shobhayatra dashavtar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.