- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 6th Accused Arrested In Tiger Hunting Case
बाघ शिकार प्रकरण में 6वां आरोपी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
अर्जुनी मोरगांव. अर्जुनी मोरगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत रामघाट बीट कक्ष क्र. 254 बी में बाघ के शिकार प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों ने 6 वें आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके पूर्व 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अंत में गिरफ्तार आरोपी धनपाल माधो कांबले को वन अधिकारियों ने 21 जनवरी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे 24 जनवरी तक एफसीआर दिया गया है.
इसके पूर्व धनराज शिवा चचाने, ग्यानेश्वर मधुकर वाघाडे, शरद पांडुरंग मलकाम, विकास गोपाल नेवारे व विलास रामदास शिखरामे को गिरफ्तार किया गया. इन सभी आरोपियों को 21 जनवरी तक एफसीआर दिया गया था. इसके बाद आरोपी वाघाडे व चचाने को 24 जनवरी तक वन हिरासत दी गई. जबकि 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भंडारा जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार 13 जनवरी की सुबह गश्त लगा रहे वन कर्मचारियों को एक बाघ मृत अवस्था में दिखाई दिया था. उन्होंने इसकी जानकारी उपवन संरक्षक व संबंधित अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही उपवन संरक्षक कुलराजसिंग के साथ वन विभाग के अधिकारी तथा मानद वन्यजीव संरक्षक मुकूंद धुर्वे, सावन बहेकार आदि घटना स्थल पर पहुंचे. जांच के दौरान मृत बाघ का जबड़ा व नाखून गायब पाए गए थे. वन विभाग ने विद्युत करंट लगाकर बाघ के शिकार होने की संभावना व्यक्त की थी. बाघ का पंचनामा किया गया. उक्त बाघ की उम्र 4 वर्ष बताई गई थी. वन विभाग ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 25 हजार रु. का ईनाम रखा था. इस प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों के पास से बाघ के दो दांत, जबडे की हड्डी, अन्य दांत व अवयव के टूकडे करने के लिए प्रयुक्त की गई कुल्हाडी जब्त की गई.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
महंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
गोंदिया जंगल में भालुओं का आतंक:तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर 3 भालुओं का हमला, हालत गंभीर
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
आरोपी धनराज शिवा चचाने व ग्यानेश्वर वाघाडे ने 11 जनवरी की रात 7 से 8 बजे के दौरान डाक्टर उल्हास गोडेगोणे के निजी खेत के पास विद्युत पंप पूर्ति मीटर से विद्युत करंट को तार के माध्यम से प्रवाहित किया. यह प्रवाह खुली जगह में लगभग डेढ़ किमी. के जंगल तक किया गया. जिससे विद्युत प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में बाघ आ गया और उसकी मृत्यु हो गई.
दूसरे दिन कथित आरोपियों ने सुबह 5 बजे बाघ के दो दांत व कुल्हाडी खेत के पास छुपाकर रख दिए थे. इस प्रकरण में बंदी बनाए गए सभी आरोपी यह जंगली सुअर व अन्य वन्य प्राणियों का मांस खाने के आदि है. इस प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत जांच कार्रवाई शुरू है.
इस प्रकरण में उपवन संरक्षक कुलराजसिंग तथा तेंदू कैंप के सहायक वन संरक्षक सदगीर के मार्गदर्शन में गोंदिया वन विभाग के क्षेत्र सहायक यु.गोटेफोडे, अर्जुनी मोरगांव के आर.डी.राणे, वनरक्षक एल.एस.चोले, आर.आर.यु. मिथुन चव्हान, अमोल चौबे, सतीश शेंद्रे, श्रावण धनस्कर, सुनील शेडके, प्रकाश पाथोडे आदि ने जांच कार्रवाई की है.
6th accused arrested in tiger hunting case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














