गोंदिया जिले में प्रभाग रचना पर 33 आपत्तियां दर्ज, जिलाधिकारी कार्यालय में सुनवाई शुरू
Gondia News: गोंदिया में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव को लेकर नई प्रभाग रचना पर 33 आपत्तियां दर्ज की गईं। इन पर सुनवाई 1 से 8 सितंबर तक जिलाधिकारी कार्यालय में होगी।
- Written By: आकाश मसने
गोंदिया नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gondiya Municipal Council Election News: गोंदिया में स्थानीय निकाय चुनावों की गहमागहमी तेज हो गई है। 18 अगस्त को घोषित की गई नई प्रभाग रचना के प्रारूप पर 31 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि थी। इस अवधि में गोंदिया नगर परिषद कार्यालय में कुल 33 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिनकी सुनवाई 1 से 8 सितंबर के बीच जिलाधिकारी कार्यालय में की जाएगी।
गौरतलब है कि विभिन्न कारणों से पिछले तीन-चार वर्षों से स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में प्रशासक का राज चल रहा है, जिससे चुनाव लंबित थे। हाल ही में ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के बाद नगर परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
कुछ को राहत, तो कुछ की बढ़ी धड़कनें
राज्य निर्वाचन आयोग ने न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव संबंधी कार्य शुरू कर दिए हैं, जिसमें सबसे पहला कदम प्रभागों की प्रारूप रचना घोषित करना था। नई प्रभाग रचना के कारण जहाँ कुछ लोगों को अपने वार्ड में बदलाव से राहत मिली है, वहीं कई इच्छुक उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे पर सख्त हुई महायुति सरकार, आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस
अब इन 33 आपत्तियों की सुनवाई जिलाधिकारी कार्यालय में हो रही है, जहाँ आपत्तिकर्ता अपनी बात रखेंगे। इस सुनवाई के बाद ही प्रभागों की अंतिम रचना तय होगी, जिसके आधार पर आगे की चुनावी प्रक्रिया बढ़ेगी। गोंदिया के लोग बेसब्री से चुनावों की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
22 प्रभागों में होंगे 44 सदस्यों के चुनाव
25 अगस्त को घोषित नगर परिषद की प्रभाग रचना के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के 22 प्रभागों से 44 सदस्यों को चुनकर लाना है। शहर के 1,32,813 जनसंख्या में से अनुसूचित जाति के 26,004 तथा अनुसूचित जनजाति की 4,346 जनसंख्या होने की जानकारी सामने आई है।
