-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gauri Lankesh Murder Accused Joins Shiv Sena Party Denies Giving Him Any Post
गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी शिवसेना में शामिल, पार्टी ने कोई भी पद देने से किया इनकार
- Written By: आकाश मसने
गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पांगारकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए थे। लेकिन पार्टी ने अब इससे पल्ला झाड़ते हुए पांगारकर को कोई पद न देने की बात कही है।

गौरी लंकेश व श्रीकांत पांगारकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कई नेता पाला बदलने में लगे हुए हैं। कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग भी राजनीतिक दलों में शामिल होकर अपने आप को बचाने का प्रयास करते हैं। हाल ही में गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पांगारकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए थे, और पांगारकर को चुनाव प्रचार समिति अभियान का हिस्सा बनाने की खबर सामने आई थी। लेकिन पार्टी ने अब इससे पल्ला झाड़ते हुए पांगारकर को कोई पद न देने की बात कही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 2017 में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पांगारकर को जालना जिले में कोई पद देने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर की उपस्थिति में पांगारकर शिवसेना में शामिल हुए थे।
इस दौरान खोतकर ने कहा था कि ‘‘पांगारकर पूर्व शिवसैनिक हैं और पार्टी में वापस आ गए हैं। उन्हें जालना विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का प्रमुख नामित किया गया है।” रविवार को एक बयान जारी कर शिवसेना ने कहा कि पांगारकर को जालना जिले में पार्टी का कोई पद देने पर अब तक फैसला नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जनप्रतिनिधि का काम सेवा करना है हिंसा करना नहीं, जेल में ही रहेंगे शिवसेना पार्षद रमेश महात्रे, कोर्ट की फटकार
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
किसान दिल्ली आएंगे तो संसद छोड़ भागेगी मोदी सरकार; संजय राउत का CJP प्रदर्शन-शिवसेना विवाद को लेकर बड़ा हमला
CJP प्रवक्ता के ‘मैंने बर्गर क्यों खाया’ वीडियो पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- क्या लोगों को लाठी खाने…
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देवेन्द्र फडणवीस समेत ये बड़े नाम हैं शामिल
2017 में हुई थी गौरी लंकेश की हत्या
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र की एजेंसियों की सहायता से कर्नाटक पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा की तर्ज पर हुआ महाराष्ट्र में सीट बंटवारा, BJP ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, जातीय समीकरण भी साधे
2018 में पांगारकर को किया था गिरफ्तार
श्रीकांत पांगारकर 2001 से 2006 तक जालना नगरपालिका के पार्षद रहे। उन्हें अगस्त 2018 में गौरी लंकेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 4 सितंबर 2024 को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी थी।
अविभाजित शिवसेना द्वारा 2011 में टिकट नहीं दिए जाने पर श्रीकांत पांगारकर दक्षिणपंथी हिंदू जनजागृति समिति में शामिल हो गए थे। खोतकर कहा था कि वह जालना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन महायुति में सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है।
Gauri lankesh murder accused joins shiv sena party denies giving him any post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित
Jul 23, 2026 | 03:56 PMकरण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़
Jul 23, 2026 | 03:54 PMअभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील
Jul 23, 2026 | 03:50 PMसुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
Jul 23, 2026 | 03:49 PMउल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार
Jul 23, 2026 | 03:47 PMआपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह…सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार
Jul 23, 2026 | 03:45 PMमथुरा नरहौली पुल पर भीषण हादसा; ट्रक-बस समेत चार वाहन टकराए; एक की मौत, सात घायल
Jul 23, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














