आदिवासी विकास परिषद ने उठाए समाजहित के मुद्दे, सांसद किरसान ने दिया आश्वासन
Tribal Development Council: अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों ने नागपुर में सांसद किरसान से मुलाकात कर आदिवासी समाज की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।
Namdev Kirsan (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Gadchiroli Tribal Community Issues: आदिवासी समाज की विभिन्न समस्याएं, प्रश्न तथा आदिवासी विकास परिषद के संघटनात्मक मजबूतीकरण तथा आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के नियोजन संदर्भ में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों ने सांसद नामदेव किरसान के साथ नागपुर में उनके निवासस्थान पर मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक तथा वित्तीय विकास से संबंधित प्रश्नों पर विस्तृत विचार विनिमय किया गया।
खासकर अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधा, आदिवासी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा, रोजगार निर्मिती, वनहक्क कानुन पर प्रभावी अंमल, दुर्गम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव तथा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर के लाभार्थियों तक पहुंचाने संदर्भ में सकारात्मक चर्चा की गई। इस समय अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के नियोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के तैयारी का जायजा लिया गया। देशभर के आदिवासी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, अभ्यासक तथा विभिन्न राज्य के पदाधिकारियों के सहभाग से यह अधिवेशन भव्य स्वरूप में आयोजित करने का मानस व्यक्त किया गया।
आदिवासी समाज के विकास पर मंथन
इस अधिवेशन के माध्यम से आदिवासी समाज के प्रश्नों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के साथ विकास को नई दिशा देने के लिए प्रयास किया जानेवाला है। ऐसी बात कही गई। संगठन विस्तार तथा मजबूतीकरण पर भी इस बैठक में विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठना से जोडकर समाजहित के प्रश्नों पर प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए नियोजन करने पर भी चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
FDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
उड़ान से ठीक पहले टला बड़ा हादसा: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द, टेक-ऑफ से पहले मिली खराबी
ये भी पढ़े: मानसून की पहली बारिश में गोंदिया नगर परिषद की खुली पोल, शहर में जगह-जगह जलजमाव
समाज के युवक, महिला तथा सुशिक्षित घटकों के संघटनात्मक कार्य में अधिक से अधिक सहभाग बढाने की जरूरत व्यक्त की गई। आदिवासी जंगल कामगार सहकारी संस्थाओं की समस्या व उत्पादित माल की बिक्री नहीं होने से प्राथमिक जंगल कामगार सहकारी संस्था संकट में आए है, यह समस्या भी सांसद के निदर्शन में लायी गई।
मांगें व समस्याएं सरकारी स्तर पर उठाने का आश्वासन
सांसद किरसान ने आदिवासी समाज के न्याय मांगे तथा विकास से संबंधित प्रश्नों को लेकर सरकारी स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठीत प्रयासों की आवश्यकता है, समाजहित के विधायक उपक्रमों को सदैव प्रयास करेंगे, ऐसी बात कहीं। इस भेट के दौरान अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मडावी, विदर्भ अध्यक्ष सूर्यकांत उईके समेत परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
