-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Fire Broke Out Paper Factory Nagpur 4 Fire Engines Efforts Of Hours
नागपुर में कागज के कारखाने में भीषण आग, 4 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, घंटों चली मशक्कत
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Fire Break out: नागपुर में एक कागज के कारखाने में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

कागज कारखाने में लगी आग (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: कागज के कारखाने में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ दिन मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। राहगीर ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 4 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया।
कलमना पावन गांव, नाका नंबर 4 के पास शांतिनगर निवासी मदन धुलिया का कागज का गोदाम है। शनिवार की रात करीब 8 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पास से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी प्रियांशु कनोजिया ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।
इसके पश्चात कलमना, वाठोड़ा और सुगतनगर फायर स्टेशन से कुल 4 दमकल वाहनों को रवाना किया गया। करीब 2 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। दावा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
यह भी पढ़ें – नागपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में टला बड़ा हादसा, 170 यात्रियों की बची जान
पुलिस के छापे में धराए 6 जुआरी
खापरखेड़ा पुलिस ने सिल्लेवाड़ा परिसर में छापेमारी कर 6 जुआरियों को दबोच लिया। उनसे नकद और अन्य सामान जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दहेगांव रंगारी निवासी सचिन शेटे, सिल्लेवाड़ा निवासी रामलखन कश्यप, कांताराम कश्यप, खापरखेड़ा निवासी स्वप्निल खोब्रागड़े, सलमान पठान और इरशाद शेख का समावेश है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि मौजा सिल्लेवाड़ा परिसर में कुछ लोग झाड़ियों के बीच जुआ खेलने बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा और उपरोक्त जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। ताश के पत्तों पर लगे दांव के 11,150 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित 1.46 लाख रुपये का माल जब्त कर गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
Fire broke out paper factory nagpur 4 fire engines efforts of hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप
Jun 21, 2026 | 03:54 PMNEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए
Jun 21, 2026 | 03:53 PMजीतू पटवारी के वेयरहाउस में संजय नगायच का औचक निरीक्षण; नोटिस देने की चेतावनी- देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 03:52 PMआजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
Jun 21, 2026 | 03:50 PMसूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान
Jun 21, 2026 | 03:50 PM‘टाइगर अभी जिंदा है’: आढलराव पाटिल का शिरूर सांसद पर तीखा हमला, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
Jun 21, 2026 | 03:47 PMNagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Jun 21, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














