-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Msrtc Workers Strike Completed One Month No Solution Found Movement Intensified
MSRTC कर्मियों के हड़ताल को एक माह पूर्ण, नहीं निकला हल, आंदोलन तीव्र
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. रापनि कर्मचारियों को सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रमुख मांग को लेकर रापनि कर्मचारियों द्वारा 28 अक्टूबर से हड़ताल शुरू किया गया है. इस हड़ताल को अब एक माह की कालावधि पूर्ण हो गयी है.
इस कालावधि में विभाग द्वारा हड़ताल करनेवाले रापनि कर्मचारियों को सेवा में पूर्ववत शामिल होने संदर्भ में सूचना और नोटिस भिजवायी गयी. लेकिन अपनी मांग पूर्ण होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय हड़ताल करनेवाले रापनि कर्मचारियों ने लिया. जिसके बाद विभाग ने हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करना शुरू कर दिया.
इसी बीच रापनि कर्मचारियों की सरकार के साथ बैठक भी हुई. लेकिन आयोजित बैठकों में किसी भी तरह का हल नहीं निकल पाया. जिससे पिछले एक माह से हड़ताल जारी है. वहीं आगे हड़ताल तीव्र रूप से करने की चेतावनी कर्मचारियों ने दी है.
सम्बंधित ख़बरें
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
BEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया
मुंबई: ST Workers के ₹7,500 करोड़ हैं बकाया, सरकार से एकमुश्त आर्थिक सहायता की मांग
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
एक माह में 9 करोड़ का नुकसान
पिछले एक माह से रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण राज्य समेत संपूर्ण गड़चिरोली जिले में रापनि की सेवा पुरी तरह प्रभावित हो गयी है. गड़चिरोली विभागीय नियंत्रक कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, अहेरी और ब्रम्हपुरी बस डिपो के माध्यम से रापनि को प्रति दिन 30 लाख रूपयों की कमाई होती है. लेकिन पिछले एक माह से रापनि कर्र्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण तीनों डिपों को मिलाकर रापनि को 9 करोड़ रूपयों का नुकसान होने की जानकारी मिली है.
100 से अधिक कर्मचारी निलंबित
एक तरफ रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण बसेसवा पुरी तरह बंद है. ऐसे में हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को अनेक बार नोटिस और मौखिक सूचना देने के बाद भी कर्मचारी सेवा में पूर्ववत दाखिल नहीं होने से विभाग ने हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करने का सिलसिला शुरू कर दिया. पिछले एक माह की कालावधि में गड़चिरोली विभागीय नियंत्रण कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, अहेरी और ब्रम्हपुरी डिपों के करीब 100 से अधिक कर्मचारियों को विभाग ने निलंबित किया है. वहीं कुछ कर्मचारियों को सेवा से भी निकाला गया है.
यात्रि वर्ग हुए त्रस्त
पिछले माह भर से रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण बसेस पुरी तरह बंद होकर बस डिपों में जमा हो गयी है. एक तरफ बसेस बंद होने के कारण दूसरी ओर यात्रियों को निजि वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. इधर बसें बंद होने का लाभ उठाते हुए निजि वाहनधारकों द्वारा किराया बढ़ाया गया है. विशेषत: क्षमता से अधिक यात्रियों को ठुसकर जानलेवा सफर किया जा रहा है. जिसके कारण यात्रियों को शारिरीक, मानसिक और वित्तीय रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है.
Msrtc workers strike completed one month no solution found movement intensified
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMअब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMअब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
Jul 10, 2026 | 06:34 AMघर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














