Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्याय के लिए किसान की वीरूगिरी, पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन, भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप

Goregaon Farmer Protest News: गोरेगांव तहसील के पालेवाड़ा गांव में किसान कृष्णाकुमार डोये ने जमीन रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी और न्याय न मिलने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन किया।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 19, 2026 | 05:37 PM

Land Records Department (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Goregaon Land Records Department News: गोरेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पालेवाड़ा में एक किसान द्वारा न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान कृष्णाकुमार कुंडलीक डोये ने आरोप लगाया है कि भूमि अभिलेख विभाग की अनदेखी के कारण उन्हें अपनी पैतृक जमीन का हक नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे वर्षों से मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानी झेल रहे हैं।

न्याय की गुहार लगाते हुए किसान कृष्णाकुमार डोये गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी, तहसीलदार और भूमि अभिलेख विभाग को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। लगातार उपेक्षा और अन्याय के कारण वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो गए थे। हालांकि तहसीलदार प्रज्ञा भोकरे द्वारा सोमवार को उचित कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान ने अपना आंदोलन और अनशन समाप्त किया।

जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप

जानकारी के अनुसार किसान कृष्णाकुमार डोये के पिता स्व. कुंडलीक डोये के हिस्से में कुल 10 एकड़ 14 आर कृषि भूमि आई थी। लेकिन भूमि अभिलेख विभाग के रिकॉर्ड में केवल 8.47 एकड़ जमीन दर्ज बताई जा रही है। किसान का आरोप है कि करीब 1.67 एकड़ जमीन रिकॉर्ड से गायब दिखाई जा रही है। इतना ही नहीं, दोबारा किए गए भूमापन में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल

भंडारा में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग रिश्तेदार को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो परिवार को भेजा

अमरावती की सड़कों पर उतरे यमराज, सतर्कता नियमों की अनदेखी करने वालों को सिखा रहे सबक, पुलिस की अनोखी पहल

बांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर

(सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)

भूमि अभिलेख विभाग की अनदेखी

पालेवाडा ग्राम स्थित उक्त भूमि के 7/12 दस्तावेज पर अब तक कृष्णाकुमार डोये और उनके भाई का नाम दर्ज नहीं किया गया है। किसान का कहना है कि उनकी जमीन पर तेजराम रामदास डोये तथा अमित डोये का कब्जा है, जिसके चलते वे अपनी ही जमीन पर खेती करने से वंचित हैं। कृष्णाकुमार डोये ने कहा कि वे वर्षों से न्याय के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली।

ये भी पढ़े: गड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज

जनप्रतिनिधियों ने भी उठाए सवाल

इस मामले को लेकर क्षेत्र के जिप सदस्य शशि भगत ने भूमि अभिलेख विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अनदेखी के कारण किसान कृष्णाकुमार डोये अपने कृषि अधिकारों से वंचित हैं और लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शशी भगत ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर किसान को तत्काल न्याय दिया जाए तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Goregaon farmer water tank protest land record dispute palevada

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 04:32 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Revenue workers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.