Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में बाढ़ का खतरा, श्रीरामसागर जलाशय से छोड़ा गया पानी, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

Gadchiroli News: तेलंगाना के श्रीरामसागर जलाशय से 13 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गड़चिरोली के सिरोंचा तहसील में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधीश ने स्थलांतरण व आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 30, 2025 | 01:41 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Flood Alert: तेलंगाना राज्य के श्रीरामसागर जलाशय से करीब 13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा और वर्तमान में 10 लाख क्यूसेक पानी का विसर्ग शुरू है। यह पानी आगामी समय में गड़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील में पहुंचने की संभावना होकर यहां के नदी तट पर बसे गांवों पर बाढ़ की स्थिति का खतरा निर्माण हो सकता है।

इसके मद्देनजर जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने तत्काल जायजा बैठक लेकर सिरोंचा तहसील के विभागों को नदी तट के नागरिकों का स्थलांतरण अथवा आवश्यकता अनुसार शेल्टर होम में रखने और स्वास्थ्य सुविधा व एसडीआरएफ पथक तैनात रखने आदि समेत इस संदर्भ में सभी विभागों को निर्देश दिया है। जिलाधीश पंडा की अध्यक्षता में सोमवार को जायजा बैठक ली गई।

इस समय अपर जिलाधिकारी नितिन गावंडे, निवासी उपजिलाधिकारी सुनील सूर्यवंशी, जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी नीलेश तेलतुंबडे उपस्थित थे। वहीं ऑनलाइन जिले के सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें

मेयर चुनाव की आड़ में मराठी राजनीति गरमाई, गोवर्धन देशमुख ने किया ‘मराठी डबल गेम’, शिवसेना (शिंदे) का आरोप

मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं, डीसीएम सुनेत्रा पवार का जाधव परिवार को भरोसा

Thane News: मलंगगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री शिंदे, कानूनी विवाद पर जताई जल्द समाधान की उम्मीद

‘अमर रहे’ के नारों के बीच अजितदादा पवार को दी श्रद्धांजलि, कालिदास कलामंदिर में सर्वपक्षीय नेता मौजूद

जिलाधीश ने कहा कि श्रीराम सागर प्रकल्प से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने से सिरोंचा तहसील के नदी तट के गांव खतरे की सीमा में आ सकते है। जिससे सरकारी विभाग सतर्कता बरतकर महत्वपूर्ण उपाययोजना तत्काल करने का निर्देश उन्होंने दिया।

सुरक्षित स्थल पर स्थलांतरित के निर्देश

नदी तट पर रहने वाले नागरिकों को ढिंढोरा पीटकर सतर्क रहने और आवश्यकता अनुसार उन्हें सुरक्षित स्थल पर स्थलांतरित करने का आदेश तहसीलदार को दिया है। इसके लिए राजस्व, पुलिस व वनविभाग समन्वय रखे, ऐसा निर्देश भी उन्होंने दिया। आपत्कालीन स्थिति का सामना करने के लिए एसडीआरएफ पथक सिरोंचा तहसील में तैनात करने का आदेश उन्होंने दिया।

वहीं भामरागड़ तहसील स्थित पथक को सिरोंचा तहसील मुख्यालय में भिजवाने की बात कही। पानी का विसर्ग रात के समय होने के कारण नागरिकों में भय अथवा असमंजस निर्माण न हो, इसलिए पुलिस विभाग इस पर बारीकी से नजर रख अफवाह पर नियंत्रण रखें, ऐसा स्पष्ट निर्देश जिलाधीश ने दिया।

स्वास्थ्य विभाग रहे तैयार

बाढ़ स्थिति के बाद संसर्गजन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ब्लीचिंग पाउडर और दवाइयों का भंडार उपलब्ध रखे। वहीं शेल्टर होम में स्वास्थ्य सुविधा तत्पर रखने का आदेश जिलाधीश ने दिया। जिलाधीश पंडा ने सभी विभागों को समन्वय से काम कर नागरिकों की जांच व मालमत्ता सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें:- ‘मैंने आज तक किसी ठेकेदार से पैसा…’, गडकरी बोले- एथेनॉल से नाराज लॉबी ने चलाया आरोपों का खेल

तो बाढ़ का संकट होगा गंभीर

पिछले दो वर्षों से तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित मेडीगड्डा प्रकल्प के सभी दरवाजे खुले किये गये है। जिससे महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा के निचले परिसर में पानी का प्रवाह अधिक है। श्रीराम सागर जलाशय का विसर्ग 14 लाख क्यूसेक से अधिक बढ़ने पर बाढ़ का संकट अधिक गंभीर होने का भय व्यक्त किया जा रहा है।

दुर्गम परिसर के अनेक मार्ग बंद

तेलंगाना राज्य के श्रीराम सागर जलाशय से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सिरोंचा तहसील के नदी तट के गांवों को सतर्कता बरतने की अपील की गई है। तहसील के अनेक ग्रामीण, दुर्गम परिसर के नाले उफान पर होने से इस परिसर का जनजीवन प्रभावित होकर अनेक मार्ग बंद होने के कगार पर है।

सिरोंचा तहसील के मुत्तापुर नाले के ऊपर पानी बहने के कारण सुबह से ही मार्ग की यातायात प्रभावित हो गयी थी। इसी तरह अनेक परिसर के छोटे पुलियाओं से पानी बहने के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Gadchiroli sironcha flood alert water released from the sriramsagar reservoir in telangana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 01:02 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.