गड़चिरोली पुलिस का बेड़गांव में भव्य स्वास्थ्य शिविर; 166 नागरिकों की जांच और 64 मरीजों की होगी नेत्र सर्जरी
Gadchiroli News: गड़चिरोली पुलिस ने बेड़गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 166 लोगों की जांच की। इसमें 64 मरीजों को नेत्र शस्त्रक्रिया के लिए नागपुर के मेघे अस्पताल रेफर किया गया है।
Gadchiroli Police News: गड़चिरोली पुलिस दल व पुलिस दादालोरा खिड़की उपक्रम के माध्यम से नागपुर के डॉ. शालिनीताई मेघे हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कोरची तहसील के पुलिस मदद केंद्र बेड़गांव में भव्य स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच सम्मेलन में 166 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक गड़चिरोली के संकल्पना तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी, कुरखेड़ा के मार्गदर्शन में सम्मेलन आयोजित किया गया।
प्रभारी अधिकारी दिनेश खोटेले व पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा बोरसे के नेतृत्व में पुलिस मदद केंद्र बेड़गांव में अधिकारीअमलदार, एसआरपीएफ व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजित हुआ। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक हुए इस सम्मेलन में परिसर के करीब 200 से 250 नागरिक उपस्थित थे।
इस समय नागरिकों को रोजगार सम्मेलन संदर्भ में मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान अधिक से अधिक युवकयुवती इसका लाभ लेने का आह्वान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
64 लोगों की होगी नेत्र शल्यक्रिया सम्मेलन में नागपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक जीवक काकडे तथा ग्रामीण अस्पताल कोरची के प्रांजली करंजेकर व उनके दस्ते ने नागरिकों की जांच की। इसमें नेत्र, शुगर, बीपी, ईसीजी, हर्निया, अस्थि रोग, सिकलसेल, मलेरिया आदि बीमारियों की जांच की गई। इस सम्मेलन में कुल 166 नागरिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
इस दौरान 64 मरीजों को नेत्र शस्त्रक्रिया के लिए नागपुर रेफर किया गया। विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरणइस दौरान वीएलई नाशिक नागमोती के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजना संदर्भ में जानकारी दी गई। वहीं पैन कार्ड, चुनाव पहचान पत्र, आय व जाति के प्रमाणपत्र आदि सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई गई। नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम शांति में सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
