Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों ने फसल बीमा योजना से मुंह मोड़ा, गड़चिरोली में केवल 5000 ने किया पंजीयन

Gadchiroli News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बदले नियमों के चलते किसान इससे मुंह मोड़ते दिखाई दे रहे हैं। गड़चिरोली जिले में केवल 5 हजार किसानों ने ही फसल बीमा के लिए पंजीयन किया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 19, 2025 | 09:20 PM

खेत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: केंद्र सरकार द्वारा 1 रुपये में फसल बीमा योजना में इस वर्ष पूर्णत: बदलाव किया है। नये नियम में बीमा हफ्ता किसानों को भरना पड़ रहा है। वहीं नियम में जटिल शर्त होने की शिकायत होने से किसानों द्वारा उम्मीद अनुसार प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। इस वर्ष अब तक गड़चिरोली जिले में केवल 5 हजार किसानों ने ही फसल बीमा के लिए पंजीयन किया है। 31 जुलाई अंतिम तारीख होने से किसान फसल बीमा की ओर मुंह मोड़ते दिखाई दे रहे है।

वर्ष 2023 के खरीफ सत्र से राज्य में 1 रुपये में फसल बीमा योजना चलाई जा रही थी। किसान केवल एक रुपये भरकर योजना में शामिल हो सकते थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने यह योजना बंद की है। जिससे किसानों को खरीफ सत्र के लिए बीमा संरक्षित रकम का 2 फीसदी, रबी के लिए 1.5 फीसदी व दोनों सत्र के नगद फसलों के लिए बीमा संरक्षित रकम का 5 फीसदी हफ्ता भरना पड़ रहा है।

गड़चिरोली में 91 हजार 432 सभासद किसान होकर अब तक केवल 5 हजार किसानों ने 3249.2 हेक्टेयर क्षेत्र बीमा संरक्षित किया है। इसमें प्रमुखता से धान, सोयाबीन, कपास फसलों का बीमा कवच निकालने में किसानों की प्राथमिकता दिखाई दे रही है।

पहले 1 रुपये फसल बीमा योजना अंतर्गत कुल 4 ट्रिगर के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा था। लेकिन नये बदलाव अनुसार इनमें से स्थानीय नैसर्गिक आपदा, सत्र की प्रतिकूल परिस्थिति, कटाई पश्चात मुआवजा ट्रिगर खारिज किये गये। अब केवल फसल बीमा कटाई प्रयोग के आंकड़े पर आधारित मुआवजा मिलेगा। यह नियम जटिल होने का आरोप किसानों द्वारा लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फसल बीमा निकालने संदर्भ में किसान उत्साहित नहीं दिखाई दे रहे है।

पिछले साल मिला था 5.38 लाख का मुआवजा

गड़चिरोली जिले में 1 लाख 40 हजार से अधिक सभासद किसानों का पंजीयन है। 2024-25 में इनमें से 91 हजार 432 किसानों ने फसल बीमा निकालते हुए 88,620.75 हेक्टेयर क्षेत्र का संरक्षण कवच दिया था। लेकिन सरकार के जटिल शर्त और नियमों के चलते इनमें से केवल 3,706 किसान बीमा के लिए पात्र हुए। संबंधित किसानों को सरकार द्वारा 5.38 लाख रुपयों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें:- CAG रिपोर्ट ने खोली महाराष्ट्र आबकारी विभाग की पोल, करोड़ों के राजस्व का नुकसान

तहसीलवार बीमाधारक किसान

क्रमांक तहसील बीमाधारक किसान
1 चामोर्शी 3,074
2 धानोरा 784
3 गड़चिरोली 353
4 कुरखेड़ा 321
5 सिरोंचा 140
6 मुलचेरा 139
7 आरमोरी 131
8 एटापल्ली 29
9 देसाईगंज 21
10 भामरागड़ 04
11 कोरची 01
कुल 5,000

1 रुपये में फसल बीमा देना चाहिये

किसान तुलसीराम गोहणे ने कहा कि पहले 1 रुपये में फसल बीमा दिया। वह भरने के लिए ऑनलाइन केंद्र पर 100-150 रुपये लग रहे थे। अब सरकार ने 1 रुपये में फसल बीमा बंद कर किसानों को ठगाया है। जिसके कारण किसान पूरी तरह बेहाल हो गये है। वर्तमान स्थिति में महंगाई काफी बढ़ गई है। जिसके कारण 1 रुपये में फसल बीमा देना चाहिये।

Gadchiroli only 5 thousand farmers took crop insurance scheme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Crop Insurance Scheme
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

3

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

4

‘यारा तेरी यारी को मैंने तो…’ और नप गए तहसीलदार, विदाई समारोह में गाना गुनगुनाना पड़ा महंगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.