Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों की हड़ताल 13 दिनों से जारी, ZP के सामने किया प्रदर्शन

  • By navabharat
Updated On: Nov 07, 2023 | 12:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली. सरकारी सेवा में समाविष्ट करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में कार्यरत ठेका स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों ने 25 अक्टूंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की है. जिसके मद्देनजर आंदोलन के 13 वें दिन आज ठेका स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारियों ने जिला परिषद के समक्ष प्रदर्शन करते हुए सरकार व प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया. इसके साथ ही विभिन्न तहसील मुख्यालय पर भी स्वास्थ्य कर्मीयों का आंदोलन शुरू है.

जिला मुख्यालय पर हुए आंदोलन में बडी संख्या में ठेका स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए है. ठेका स्वास्थ्य अधिकारियों के मांगो को लेकर मुंबई में हुए आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने आंदोलनकारियों की भेट लेकर मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया. लेकिन जबतक लिखित आश्वासन नहीं मिलता तबतक आंदोलन जारी रखने की भूमिका आंदोलनकारियों ने ली है. जिसके मद्देनजर गड़चिरेाली जिले भर में ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों की हडताल व आंदोलन शुरू है. 

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: ठेका कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा ठप

ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य सेवा पर असर

जिले के ग्रामीण व दुर्गम अंचल में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रो पर बडे पैमाने पर ठेका स्वास्थ्य अघिकारी व कर्मी कार्यरत है, यहां तक की ग्रामीण अस्पताल व अन्य अस्पतालों में भी ठेका स्वास्थ्य कर्मी है. ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों के हड़ताल के चलते दुर्गम व ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य सेवा पर विपरित असर हो रहा है. मरीजों को स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल रही है. जिससे सरकार यथाशिघ्र आंदोलन का हल निकालने की मांग अब नागरिकों द्वारा की जा रही है. 

धानोरा में प्रदर्शन  

धानोरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत कार्यरत ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों ने आंदोलन शुरू किया है. इस आंदोलन में धानोरा तहसील के भी 150 से अधिक ठेका स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी शामिल हुए है. जिससे विगत 13 दिनों से आंदोलन शुरू होने से ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य सेवा पर विपरित असर हो रहा है. आज 6 नवंबर को ग्रामीण अस्पताल के समक्ष प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कर्मचारियों ने दिवाली नहीं मनाने का ऐलान किया है. 

एटापल्ली में टीएचओ कार्यालय के समक्ष आंदोलन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत कार्यरत ठेका कर्मचरियों ने सरकारी सेवा में समायोजन करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू है. इस आंदोलन में एटापल्ली तहसील के भी ठेका स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी शामिल हुए है. जबतक मांगे पूर्ण नहीं होती तबतक आंदोलन जारी रखने का निर्णय आंदोलनकारियों ने लिया है. इस दौरान एटापल्ली के तहसील स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समक्ष ठेका स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मीयों ने आंदोलन शुरू किया गया. तहसील में कुल 81 ठेका स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है. यह सभी कर्मी हडताल में शामिल हुई है. तहसील में पहले ही स्वास्थ्य कर्मीयों के पद रिक्त है. ऐसे में कार्यरत ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों ने हडताल शुरू करने से तहसील की स्वास्थ्य सेवा अस्थीपंजर हुई है.                                                                                                                                                                

भामरागड़ में भी चल रहा आंदोलन

भामरागड जिले में सुविधा विरहित समझे जानेवाले भामरागड तहसील के ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों ने भी आंदोलन शुरू किया है. आज आंदेालन के 13 वे दिन तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया. जबतक मांग पूर्ण नहीं होती तबतक आंदोलन जारी रखने की भूमिका ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों ने ली है. स्वास्थ्य कर्मीयों के हडताल के कारण तहसील की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हुई है. तहसील में व्यापक मात्रा में पद रिक्त होने के कारण ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों पर ही स्वास्थ्य सेवा की मदार है. ऐसे में ठेका स्वास्थ्य कर्मीयों की हडताल से मरीजों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

Gadchiroli news strike of contract health workers continues for 13 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2023 | 12:04 AM

Topics:  

  • contract Health Worker Strike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.