विमुस सदस्य के परिवार पर हमला (सौजन्य-नवभारत)
Attack on Vimus Member: गड़चिरोली जिले में शराबंदी होने के बावजूद अवैध शराब विक्रेताओं के हौसले दिन-ब -दिन बढ़ रहे हैं। मुलचेरा तहसील के लगाम समीप के गिताली में अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने के गुस्से में गांव के 6 युवकों ने विवादमुक्त समिति के सदस्य के साथ उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर उनकी बेरहमी से पिटाई करी। इस हमले में विमुस सदस्य के छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।
गिताली के विमुस सदस्य कमलेश गणेश राय (38) ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए गांव की अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठायी थी। उन्होंने कुछ दिन पूर्व अवैध शराब पकड़कर देने में मदद की थी। इसी बात का गुस्सा मन में पालते हुए गांव के 6 युवकों ने शनिवार, 7 फरवरी को कमलेश राय के घर में घुसकर उनकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू की।
इस दौरान उनके पास होने वाले वाहन की भी तोड़फोड़ कर रहे थे। इस दौरान यह विवाद छुड़ाने व अपने भाई का बचाव करने के लिए कमलेश राय के छोटे भाई समरेश गणेश राय (33) यह गए। जिससे युवकों ने उन पर भी बेरहमी से हमला किया। इस मारपीट में समरेश के सिर पर गंभीर चोट आयी है।
इस घटना के पश्चात घायल समरेश राय को तत्काल अहेरी के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वहां प्राथमिक उपचार कर 8 फरवरी को गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। इस घटना संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – महापौर के पदग्रहण में गडकरी-फडणवीस नहीं होंगे शामिल, पदों के बंटवारे पर छिड़ा संग्राम, BJP में मची उथल-पुथल!
इस घटना के चलते गिताली परिसर में रोष निर्माण हुआ है। शराबबंदी होने वाले जिले में इस तरह कानून का उल्लंघन कर विमुस सदस्य पर हमले होने यह गंभीर बात मानी जा रही है। गड़चिरोली जिले में शराबबंदी है।
इसके बावजूद अवैध शराब विक्रेताओं द्वारा धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। शराब विक्रेताओं के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। जिससे शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करने की मांग हो रही है।