ई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
गड़चिरोली में 11,000 चालकों पर 75 लाख का जुर्माना, लेकिन केवल 8 लाख वसूले गए। यातायात नियमों का उल्लंघन जारी।
Gadchiroli District: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ईचालान प्रणाली का सख्त अमल होने के बावजूद अव्यवस्थित यातायात पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. गड़चिरोली जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान 11 हजार 235 वाहन चालकों पर 75 लाख 26 हजार 850 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इनमें से केवल 8 लाख 58 हजार 450 रुपये ही वसूले जा सके हैं. अभी भी 37 लाख 66 हजार 590 रुपये बकाया हैं, जिसके चलते सभी वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं.
हेलमेट न पहनना, सिग्नल तोड़ना, सीट बेल्ट न लगाना, ओवर स्पीड जैसे विभिन्न उल्लंघनों के कारण दोपहिया, तीन पहिया और चारपहिया वाहनों पर ये चालान किए गए हैं. जिले में शराबबंदी होने के बावजूद चंद्रपुर जिले से शराब पीकर गड़चिरोली में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों पर ड्रंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ईचालान भेजे जाने के बाद कुछ वाहन चालक समय पर जुर्माना भरते हैं, जबकि कई लोग इसे टालते रहते हैं. वसूली गई राशि का उपयोग शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में किया जाता है. कानूनी नोटिस भेजकर वसूली प्रक्रिया जारीईचालान प्रणाली से यातायात उल्लंघनों पर नजर रखना आसान हुआ है.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार
गोंडवाना विवि के संयुक्त निदेशक कार्यालय को चंद्रपुर शिफ्ट करने की आशंका, गड़चिरोली शिक्षा जगत में आक्रोश
गड़चिरोली में दर्दनाक हादसा! मछली पालन के टैंक में पैर फिसलने से गिरने के कारण किसान की डूबकर मौत
गड़चिरोली में तेज रफ्तार बाइक सवारों से बढ़ा दुर्घटना का खतरा, नागरिकों की कार्रवाई की मांग
नागरिकों को समय पर जुर्माना भरना चाहिए, क्योंकि यही राशि यातायात सुरक्षा सुविधाओं पर खर्च होती है. जिले में शराबबंदी के कारण शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है. जुर्माना न भरने वालों को कानूनी नोटिस भेजकर वसूली प्रक्रिया जारी है.
