Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में हैजा का प्रकोप! 24 लोग संक्रमित, एक महिला की मौत से मचा हड़कंप

Gadchiroli News: गड़चिरोली के चामोर्शी तहसील में कॉलरा का प्रकोप बढ़ रहा है। काशीपुर व अंकोला गांव के 24 लोग संक्रमित है। काशीपुर निवासी 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 18, 2025 | 11:16 AM

गड़चिरोली का अस्पताल (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Chamorshi Cholera Outbreak News: बरसात के मौसम के चलते विभिन्न संक्रमित बीमारियों का प्रकोप फैलता नजर आ रहा है। बीते दिनों गड़चिरोली जिले में मलेरिया का प्रकोप फैलने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मुहिम चलाई थी। जिससे मलेरिया का प्रकोप कुछ नियंत्रण में है। ऐसे में चामोर्शी तहसील के काशीपुर व अंकोला गांव में कॉलरा का प्रकोप फैला है। जिसके चलते दोनों गांव के कुल 24 मरीज बाधित पाएं गए है।

कॉलरा (हैजा) संक्रमण के चलते चामोर्शी तहसील के काशीपुर गांव की एक महिला की मृत्यू होने की जानकारी है। मृतक महिला का नाम कांशीपुर निवासी संगीता रविंद्र पिपरे (35) है।

चामोर्शी तहसील के ग्राम पंचायत नवरगांव अंतर्गत आने वाले काशीपुर व अंकोला में कॉलरा बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। इस दौरान काशीपुर गांव में 20 मरीज तथा अंकोला गांव में 4 मरीज सहित कुल 24 मरीज पाएं गए है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में आधी रात को अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़, 6 पर केस दर्ज; रशीदपुरा में मची खलबली

अशोक खरात का ‘Ring Master Plan’, एसआईटी के हाथ लगी ढोंगी बाबा अंगूठी और मिला केस का अहम सुराग

गडचिरोली में पुलिस पहल से 79 साल बाद तुमरकोठी गांव में पहुंची बिजली, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

नागपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को दोपरी परीक्षा! मई की भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर परीक्षार्थी

इन दोनों गांव में कॉलरा का प्रकोप फैलने के चलते मरीजों पर समय पर उपचार हो, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने काशीपुर के जिला परिषद स्कूल में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। फिलहाल यहां 10 से 12 मरीजों पर उपचार शुरू है। कुछ मरीज जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में उपचार ले रहे है।

बीमारी दूषित पानी के चलते बढ़ने की बात नागरिकों द्वारा कहीं जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुनघाडा रै. के स्वास्थ्य अधिकारी डा। गेडाम के निगरानी में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों के प्रयास से स्वास्थ्य कैंप सुचारू रूप से शुरू है।

स्वास्थ्य कैंप पहुंचे विधायक नरोटे

विधायक मिलिंद नरोटे, चामोर्शी के संवर्ग विकास अधिकारी, जिला आरोग्य अधिकारी, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी, पोटेगांव पुलिस मदद केंद्र के प्रभारी अधिकारी राजू गवली के मार्गदर्शन में पुलिस दल, जलापूर्ति विभाग के अधिकारी, स्थानीय सरपंच, उपसरपंच ने कैंप पहुंचे और स्थिति को जाना। मरीजों की संख्या कम हो रही है। बीमारी को नियंत्रण में लाया जा रहा है। ऐसी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

यह भी पढ़ें:- किसानों के डर से हिलेगी सरकार? दिल्ली के खिलाफ महाराष्ट्र से आंदोलन, गांधी के गढ़ से टिकैत की हुंकार

पाइप लीकेज के कारण दूषित जलापूर्ति

ग्रामीण सतर्क रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, ऐसा आह्वान ग्रापं नवरगांव की ओर से नोटिस द्वारा किया गया है। ग्रापं नवरगांव अंतर्गत गांव में जलापूर्ति योजना शुरू की गई है। लेकिन पाइप लीकेज के कारण दूषित जलापूर्ति हो रही है। जिससे जलकुंभ के पानी का उपयोग न करें। सभी नागरिक नियमित उबालकर साफ पानी पीये, मास्क का उपयोग करें, एक दिवस सूखा दिन मनाएं।

अतिसार के साथ उल्टी, पेटदर्द, बुखार, रक्त मिश्रित शौच अथवा अशक्तता दिखाई देने पर करीबी चिकित्सक का मशवरा लें, कॉलरा के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग का मशवरा लें, ऐसे मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करें, ऐसा आह्वान ग्रापं प्रशासन ने किया है।

Gadchiroli chamorshi cholera outbreak kashipur woman died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 11:16 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.