कुएं में गिरने से युवक की मृत्यु आष्टी गांव की घटना
Gadchiroli News: कुएं में बकेट से पानी निकालते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक की कुएं में गिर गया. जिससे युवक की मृत्यु हो गई. घटना जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाले आष्टी गांव में रविवार को शाम के समय घटी. मृतक युवक का नाम श्रीकांत नानाजी दुर्गे 33 है. जानकारी के अनुसार, श्रीकांत रविवार को शाम के समय घर समीपस्थ कुएं से पानी निकाल रहा था.
इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह कुएं में गिर गया. लेकिन कुएं से बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं होने के कारण उसकी डूबने से मृत्यु हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ निर्माण हो गयी. वहीं आष्टी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई. बताया जा रहा है कि अपने मातापिता समेत पत्नी और एक बेटा, एक बेटी के साथ मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था. लेकिन श्रीकांत की मृत्यु होने से दुर्गे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मामले की अधिक जांच आष्टी पुलिस कर रही है.