Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रक-दोपहिया के बीच भीषण टक्कर, 3 मृत

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 08, 2021 | 11:16 PM
Follow Us
Follow Us:
  • -मृतकों में मां-बेटी का समावेश 
  • -उमरी गांव समीपस्थ हुआ हादसा 

चामोर्शी. चामोर्शी-आष्टी राष्ट्रिय महामार्ग क्रमांक 353 मार्ग पर स्थित उमरी गांव समीपस्थ नाले पर ट्रक और दोपहिया के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु हुई है. यह घटना बुधवार को दोपहर 3.30 बजे के दौरान घटी. विशेषत: मृतकों में मां और उसकी 5 वर्षिय बेटी का समावेश है.

मृतकों में चामोर्शी तहसील के मुधोली रिठ गांव निवासी सुरेश विनोद कुसनाके (22), ललिता नुतेश कुसनाके (32) और ऋषिका नुतेश कुसनाके (5) का समावेश है. इस घटना से संपूर्ण जिले में खलबली मच गयी है. 

ऐसे हुआ हादसा 

एपी 16 टीवाई 6822 क्रमांक का ट्रक सामग्री लेकर गड़चिरोली से आष्टी की ओर जा रहा था. इसी बीच एम1 एम. एच. 33 वाई-4294 क्रमांक की दोपहिया से सुरेश कुसनाके यह अपनी भाभी ललिता कुसनाके और भतिजी ऋषिका कुसनाके को लेकर आष्टी से कोनसरी की ओर आ रहे थे. इस दौरान उमरी गांव के नाले समीपस्थ ट्रक और दोपहिया की आमने-सामने भिंडत हुई. जिसमें तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. 

सम्बंधित ख़बरें

Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से 10 लोग ‘लापता’: क्या लाल किला ब्लास्ट के आतंकियों से है लिंक?

Jammu and Kashmir: कश्मीर में शांति भंग की कोशिश कर रहे 1500 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटनास्थल से ट्रक चालक हुआ फरार 

ट्रक और दोपहिया के बीच हुई भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु होने की जानकारी मिलते ही आष्टी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. घटना का पंचनामा कर तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये आष्टी के ग्रामीण अस्पताल मेंं ले जाया गया. लेकिन घटना होने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड घटनास्थल से फरार हो गया.

जिसके बाद घटना संदर्भ में आष्टी पुलिस थाने में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही अहेरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की अधिक जांच आष्टी पुलिस कर रही है. 

कुसनाके परिवार का टूटा दुखों का पहाड़ 

सुरज सुजनाके यह अपनी भाभी और भतिजी को लेकर बामणपेठ से अपने गांव की ओर जा रहा था. इस दौरान ट्रक की टक्कर में तीनों की मृत्यु हो गयी. इस घटना से कुसनाके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं मुधोली रिठ गांव में शोक का वातावरण निर्माण होने के साथ संपूर्ण जिले में इस घटना को लेकर खलबली मच गयी है.

Fierce collision between truck two wheeler 3 killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2021 | 11:16 PM

Topics:  

  • 3 killed
  • People

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.