Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग

Gadchiroli Farmers Protest: गड़चिरोली में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में किसान आंदोलन तेज हो गया है। सरकार से भूमि अधिग्रहण का निर्णय वापस लेने की मांग की।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 30, 2026 | 10:21 PM

Farmers Protes (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Airport: प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध करते हुए हिरापुर, गुरवला और राखी गांवों के किसान आक्रामक हो गए हैं। किसानों के आंदोलन के समर्थन में उनके बच्चों ने नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन स्कूल का बहिष्कार कर सरकार के निर्णय के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण तीनों गांवों के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही, जिससे प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

इस मामले में कांग्रेस नेता महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने मंगलवार को पत्रपरिषद आयोजित कर हवाई अड्डे के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का निर्णय तत्काल रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर अनंता कुंभारे, दिवाकर निसार, अनिल कोठारे, तात्याजी चिचघरे और भिकाजी जेंगठे उपस्थित थे। महेंद्र ब्राम्हणवाडे ने कहा कि 4 जून को हुए आंदोलन के बाद सरकार ने 90 दिनों के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया स्थगित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बाद अचानक भूमि मापन के लिए ऑनलाइन निविदा जारी किए जाने से किसानों में भारी नाराजगी फैल गई है।

विरोध विमानतल का नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का हवाई अड्डे से विरोध नहीं है, बल्कि वे केवल अपनी उपजाऊ कृषि भूमि को बचाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार किसानों को आश्वासन दे रही है, जबकि दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है इस मुद्दे को राज्यपाल और विधानसभा में भी उठाया गया, लेकिन सरकार ने अब तक अपना रुख नहीं बदला है। मंगलवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रशासन ने बताया कि संबंधित निविदा झाड़ीदार वन क्षेत्र के सर्वेक्षण के लिए जारी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला

CM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू

छत्रपति संभाजीनगर में 25 जुलाई को होगा पथ विक्रेता समिति चुनाव, 14,098 मतदाता करेंगे मतदान

क्राइम करने की उम्र नहीं तो सजा की क्यों? नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा घटाने पर फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक

किसानों का आंदोलन तेज

हालांकि किसानों ने सवाल उठाया कि यदि ऐसा है तो प्रस्तावित हवाई अड्डे से जुड़े गांवों के नाम निविदा में क्यों दर्ज किए गए हैं। ब्राम्हणवाडे ने कहा कि सरकार ने हवाई अड्डे के लिए 104 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे किसानों को भविष्य में उनकी उपजाऊ जमीन अधिग्रहित होने की आशंका सता रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ये भी पढ़े: कॉफी विद मेयर: समीर राजूरकर ने कहा- संभाजीनगर शहर की सकारात्मक पहचान बनाने में डिजिटल माध्यम निभाएं अहम भूमिका

विद्यार्थियों का अनोखा विरोध

मंगलवार से जिले के सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की उत्साहपूर्ण शुरुआत हुई। लेकिन हिरापुर, गुरवला और राखी गांवों के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पहुंचने के बावजूद कक्षाओं में प्रवेश नहीं किया और बहिष्कार आंदोलन में शामिल रहे। विद्यार्थियों ने कहा, जब तक उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक हम स्कूल नहीं जाएंगे। भविष्य में रोजगार की समस्या बढ़ेगी और खेती ही हमारी आजीविका का मुख्य साधन रहेगी। यदि हमारी जमीन ही नहीं बचेगी, तो पढ़लिखकर क्या करेंगे विद्यार्थियों के इस कदम से शिक्षा विभाग के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। अब प्रशासन इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Farmers protest gadchiroli airport project demand raised to save agricultural land

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 08:48 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.