Bhandara District: भंडारा जिले में जलापूर्ति योजनाओं के बिजली बिलों का भुगतान न करने वाली ग्राम पंचायतों पर महावितरण का हंटर चला है. 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच महावितरण ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन ग्राम पंचायतों के बिजली कनेक्शन अस्थाई रूप से काट दिए हैं, जिन्होंने बारबार दी गई चेतावनियों के बावजूद बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया. इस कार्रवाई से जिले की 10 ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है. जिन प्रमुख गांवों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उनमें पवनी तहसील के सिरसाला, आमगांव और परसोडी शामिल हैं. वहीं भंडारा तहसील के खैरी और ठाना ग्राम पंचायतों पर भी यह गाज गिरी है. प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 10 ग्राम पंचायतों पर महावितरण के कुल 6 लाख 15 हजार 111 रुपये की भारीभरकम राशि बकाया है. क्षेत्रवार विवरण देखें तो पवनी तहसील की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां केवल 5 ग्राम पंचायतों पर ही 4 लाख 69 हजार 26 रुपये का बकाया है. इसके बाद भंडारा तहसील का नंबर आता है, जहां 3 ग्राम पंचायतों से 81 हजार 191 रुपये वसूल किए जाने बाकी हैं. इसी तरह लाखनी में 27,288 रुपये और तुमसर में 37,606 रुपये की बकाया राशि के कारण एकएक ग्राम पंचायत का कनेक्शन काटा गया है. महावितरण के अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान न होने से विभाग के वित्तीय प्रबंधन पर बुरा असर पड़ता है. यह कार्रवाई अन्य बकायादार ग्राम पंचायतों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक इन कनेक्शनों को दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा पहले बिलों का भुगतान करेंहमने संबंधित ग्राम पंचायतों को बिल भुगतान के लिए पर्याप्त समय और नोटिस दिए थे. जल योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए बिजली बिलों का भुगतान अनिवार्य है, क्योंकि विभाग को भी आगे बिजली खरीद और रखरखाव के लिए राजस्व की आवश्यकता होती है. उपभोक्ता और ग्राम पंचायतें अपनी जिम्मेदारी समझें और जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करें ताकि पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके. राजेंद्र गिरीअधीक्षक अभियंता, महावितरण भंडारा.अस्थाई रूप से काटे गए जल कनेक्शनों का विवरण 20252026तहसील कटे कनेक्शन संख्याबकाया राशि रुपये मेंपवनी54,69,026भंडारा381,191तुमसर137,606लाखनी127,288कुल योग106,15,111