चामोर्शी के अनखोड़ा में रास्ता बंद होने से आवागमन ठप: सत्यवान चांदेकर ने दी कलेक्ट्रेट पर अनशन की चेतावनी
अनखोड़ा गांव में रास्ता बंद होने से चांदेकर ने अनशन की चेतावनी दी है। प्रशासन से न्याय की मांग की जा रही है।
Gadchiroli Protest News: चामोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाले अनखोड़ा गांव के प्रभाग क्रमांक 3 निवासी सत्यवान कवडूजी चांदेकर के घर की ओर जाने वाला मार्ग बंद किया गया है। जिसके कारण उनके समक्ष आवागमन की समस्या निर्माण हो गई है।
जिससे तत्काल मार्ग खुला करें, अन्यथा जिलाधीश कार्यालय के सामने परिवार के साथ अनशन करने की चेतावनी आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चांदेकर ने दी है। सत्यवान चांदेकर ने कहा कि वह अनखोड़ा गांव निवासी होकर उनके घर की ओर जाने वाले पुराने मार्ग को गांव के कुछ लोगों ने बंद किया है।
आनंदराव कुकुडकर, पौर्णिमा कुकुडकर, केशव कुकुडकर और प्रेमीला राऊत के बीच हुए विवाद के चलते उक्त मार्ग बंद किया गया है। लेकिन मार्ग बंद होने के कारण खेतमाल और सामग्री की ढुलाई करने समेत आवागमन करना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
चांदेकर ने यह भी कहा कि 16 मई 2024 को सड़क के विवाद को लेकर संबंधितों उन्हें गालीगलौज कर पिटाई की थी। इस घटना की शिकायत करने के बाद मामला न्यायालय में पहुंचा, जहां न्यायालय ने आरोपियों को जमानत मंजूर की है। लेकिन इस घटना के प्रशासन ने संबंधित लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसा आरोप भी चांदेकर ने लगाया है।
विशेषत ग्रापं ने उक्त सड़क मंजूर की थी। लेकिन उक्त सड़क पर बाधा निर्माण कर निर्माण कार्य करने में रोका जा रहा है, ऐसा आरोप भी उन्होंने लगाया। इस संदर्भ में ग्रापं प्रशासन, पुलिस थाना और पंचायत समिति में अनेक बार शिकायत की गई।
साथ ही जिलाधीश और सीईओ को भी ज्ञापन सौंपा गया है। लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। जिससे तत्काल मार्ग खुला न करने पर परिवार के साथ जिलाधीश कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी चांदेकर ने दी है।
बॉक्स हेतुआरोप बेबुनियादहमने मार्ग को नहीं रोका है। इसके विपरित पांच फीट की सड़क आवागमन करने के लिए खोली गई है। सड़क संदर्भ में मामला न्याय प्रविष्ठ होकर यदि उन्होंने केस पीछे लिया तो हम सड़क के लिए अधिक जगह छोड़ेंगे।
लेकिन हमारे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद होकर राजनीतिक द्वेष से लगाया गया है। आनंदराव कुकुडकर, निवासी, अनखोड़ा07 जीजीपी 9
