-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Buses Will Start At Full Capacity From Today All Rapani Workers Entered Service
आज से पूर्ण क्षमता से शुरू होंगे बसेस, सभी रापनि कर्मी हुए सेवा में दाखिल
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गड़चिरोली. पिछले पांच माह से विलगीकरण की प्रमुख मांग को लेकर संपूर्ण राज्य में रापनि कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू किया था. इस कालावधि में अनेक कर्मचारियों को सेवा से निकाला गया. वहीं कुछ कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी. लेकिन अपनी मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल में डटे रहे.
इसी बीच अप्रैल माह में उच्च न्यायालय ने रापनि कर्मचारियों को 22 अप्रैल तक सेवा में पूर्ववत दाखिल होने का आदेश दिया था. उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पिछले सप्ताह भर हड़ताल करनेवाले कर्मचारी एक-एक कर सेवा में दाखिल हो रहे थे. शुक्रवार को अल्टिमेटम के आखिरी दिन सभी कर्मचारी सेवा में दाखिल हो गये है. जिससे शनिवार से संपूर्ण जिले में पूर्ण क्षमता से बसेस शुरू होंगे. ऐसी जानकारी रापनि से मिली है. इधर पिछले पांच माह से बसों की प्रतिक्षा करनेवाले जिले यात्रियों को राहत मिली है.
5 माह बाद दुर्गम क्षेत्र के लोग देख पाएंगे लालपरी
रापनि कर्मचारियों द्वारा पिछले 5 माह तक हड़ताल किया गया. जिसके कारण जिले के शहरी क्षेत्र समेत जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र की बससेवाएं पुरी तरह प्रभावित हो गयी थी. ऐसे में कुछ माह पहले रापनि की बससेवाएं शुरू की गई. लेकिन यह बससेवाएं केवल शहरी क्षेत्र तक ही सिमित थी.
सम्बंधित ख़बरें
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
BEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया
मुंबई: ST Workers के ₹7,500 करोड़ हैं बकाया, सरकार से एकमुश्त आर्थिक सहायता की मांग
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र की बस सेवाएं शुरू नहीं होने के कारण इन क्षेत्र के नागरिक पिछले 5 माह से लालपरी नहीं देख पाए थे. वहीं निजि वाहनों से आवागमन करने की नौबत आन पड़ी थी. लेकिन अब संपूर्ण रापनि कर्मी सेवा में दाखिल होने के कारण शनिवार से जिले के ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र मेंं भी बससेवाएं शुरू होंगी. जिससे 5 माह बाद दुर्गम क्षेत्र के लोग लालपरी से आवागमन कर पाएंगे.
करोड़ों का नुकसान निकालने सड़कों पर दौडग़ी बसेस
गड़चिरोली विभागीय नियंत्रण कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, ब्रम्हपुरी और अहेड़ी डिपो के कर्मचारियों द्वारा पिछले 5 माह से हड़ताल किया जा रहा था. आखिरकार इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कर्मचारी सेवा में दाखिल हो गये है. लेकिन पिछले 5 माह की कालावधि में संबंधित तीनों डिपों का करीब 30 करोड़ से अधिक रूपयों का नुकसान हुआ है. अब पूर्ण क्षमता से बसेस शुरू करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. जिससे अब तक हुए करोड़ों से नुकसान से उभरने के लिये बसेस सड़कों पर दौड़ेगी.
कर्मचारी लौटे, बसों का नियोजन शुरू: वाड़ीभस्मे
गड़चिरोली के विभागीय नियंत्रक वाडीभस्मे ने बताया कि, उच्च न्यायालय के बाद शुक्रवार तक सभी कर्मचारी पूर्ववत सेवा में दाखिल हुए है. अब बसेस चलाने का नियोजन किया जा रहा है. जल्द ही जिले के आखरी छोर तक बसेस चलाई जाएगी. जिससे जिले के ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी. ऐसी बात उन्होंने कही है.
Buses will start at full capacity from today all rapani workers entered service
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMनागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMअब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














