Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भामरागढ़ में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर की मनमानी, पैसे निकालने पर लोगों से बोला- मेरा खाता धारकों से कोई लेना देना नहीं

Bank of Maharashtra, manager, arbitrariness , Bhamragarh, told people , withdrawing money -, account holders,

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Nov 15, 2021 | 04:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भामरागढ़: गडचिरोली जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र भामरागढ़ तहसील की पहचान एक  नक्षलग्रस्त इलाका के रूप में बनी हुई है। उसी भामरागढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले 128 गांव को सेवा देने वाली एक ही राष्ट्रीय कृत बैंक (बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र) है, जिसमें आज सोमवार को बैंक का व्यवहार मात्र ठप पड़ा है।

बता दें कि कई सालों से बैंक में कर्मचारियों की कमी होने के कारण खातेदारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज कैशियर छुट्टी पर होने के कारण लोगों का लेनदेन नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भामरागढ़ के इस बैंक में कई सालों से कर्मचारी का अभाव है। जिसमें कर्मचारी बढ़ाने की मांग कई सालों से कि जा रही है, लेकिन शीर्ष अधिकारियों की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

DBS बैंक के ग्राहकों को लगा झटका, अब अकाउंट में हर महीने 10,000 रुपये रखना जरुरी

मेरा बैंक और खाता धारकों से कोई लेना देना नहीं

खातेदार दीपक भांडेकर ने कहा, बैंक में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं होने को लेकर जब मैंने जोनल मैनेजर से इस बात की  शिकायत कि, तो अधिकारी ने बिसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) (सेतु केंद्र)  से पैसे लेने की बात कही।”

अधिकारी ने आगे कहा, “अल्लापल्ली एवं अहेरी से एक कर्मचारी को बुलाएंगे लेकिन, अभी तक कोई कर्मचारी यहां पर नहीं पहुंचा है। इसी के साथ जोनल मैनेजर ने कहा, मेरा बैंक खातेदारों से कोई लेना देना नहीं है।”

ऐसा ही चलता रहा तो करेंगे आंदोलन 

बैंक अधिकारी द्वारा दिए इस वक्तव्य से खाता धारकों में रोष बढ़ा गया है। दीपक भांडेकर ने आगे कहा कि, ” अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम कल बैंक को ताला ठोको और सभी खातेदारों के बैंक खाते बंद करने के लिए आंदोलन करेंगे।”

Bank of maharashtra managers arbitrariness in bhamragarh told people on withdrawing money i have nothing to do with account holders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2021 | 04:47 PM

Topics:  

  • account holders

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.