गड़चिरोली: शराब विक्रेता पर कार्रवाई अवैध बिक्री के खिलाफ युवा संगठन ने किया एल्गार
गड़चिरोली में युवाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस और युवा संगठन ने मिलकर की छापेमारी।
Gadchiroli News: सिरोंचा के बेज्जुरपल्ली के युवकों ने गांव को नशामुक्त करने कमर कसी है. पुलिस, मुक्तिपथ अभियान तथा स्थानीय युवा संगठन के संयुक्त मुहिम में गांव से अवैध शराब बाहर करने के प्रयास तीव्र हुए है. हाल ही में की गई एक कार्रवाई में दुकान से 4,250 रुपये की विदेशी व गुड़ की शराब जब्त की है.
इस मामले में एक विक्रेता पर बामणी पुलिस मदद केंद्र में मामला दर्ज किया गया है. युवा संगठन ने इससे पूर्व ही विक्रेताओं को नोटिस दिए थे. 4 विक्रेताओं ने इस आह्वान को प्रतिसाद देते हुए व्यवसाय बंद किया, लेकिन 2 विक्रेता चोरीछिपे बिक्री करने की जानकारी युवकों को मिली.
इसके बाद मुक्तिपथ के उपसंगठक शंकर गग्गुरी के उपस्थिति में तत्काल बैठक लेकर युवकों ने अहिंसक कृति करने का निर्णय लिया. जानकारी के आधार पर युवा संगठन तथा पुलिस ने संदिग्ध 2 दुकानों की तलाशी ली.
सम्बंधित ख़बरें
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
कार्रवाई में 12 बीयर की बोतलें, 1 विदेशी शराब की बोतल तथा गुडंबा सहित 4,250 का माल बरामद हुआ. पुलिस ने एक विक्रेता पर मामला दर्ज किया. वहीं दूसरे विक्रेता को भी अवैध व्यवसाय बंद करने की चेतावनी दी गई. 20 जीजीपी 21
