गड़चिरोली में हाथियों का तांडव जारी! वैरागड और सिर्सी के बाद अब पोर्ला वनक्षेत्र में तबाही का मंजर

Gadchiroli Armori Elephant Attack: गड़चिरोली के आरमोरी-पोर्ला वनक्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल रौंद दी। नुकसान के बाद किसानों ने स्थायी समाधान की मांग की।
Gadchiroli Clephant Attack Crop Damage
धान की फसल क्षतिग्रस्तसोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Gadchiroli Clephant Attack Crop Damage : गड़चिरोली आरमोरी तहसील के सिर्सी उपवनक्षेत्र अंतर्गत सिर्सी-गणेशपुर खेत परिसर में शुक्रवार की रात के दौरान जंगली हाथियों ने फसलों का नुकसान किया था। इसके बाद शनिवार को जंगली हाथियों ने अपना मोर्चा पोर्ला वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले वडधा परिसर की ओर मोड़ा।

रात के दौरान जंगली हाथियों ने खेतों में उद्यम मचाकर पैरो तले किसानों की फसलों को रौंद दिया। और किसानों का व्यापक नुकसान किया है।  गड़चिरोली जिले में बीते कुछ वर्षों से जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जंगली हाथियों के विचरण के चलते किसान त्रस्त हुए है।

इस दौरान गुरूवार को आरमोरी तहसील के वैरागड परिसर में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड शुक्रवार को सिर्सी-गणेशपुर खेत परिसर में दाखिल हुआ। नुकसान का सिलसिला कायम रखते हुए जंगली हाथियों ने यहां उत्पात मचाकर खड़ी फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान किया। 

पोर्ला वनपरिक्षेत्र

इसके बाद जंगली हाथियों ने शनिवार की रात के दौरान पोर्ला वनपरिक्षेत्र के देलोडा, सूर्यडोंगरी, बोडधा खेतपरिसर में विचरण कर बड़े पैमाने पर धान फसलों का नुकसान किया। इससे अनेक किसानों की फसलें तबाह हो गई।

वैरागढ़ परिसर में विचरण करने वाले जंगली हाथियों ने पोर्ला वनपरिक्षेत्र के देलोडा, सूर्यडोंगरी, बोडधा खेतपरिसर में विचरण कर बड़े पैमाने पर धान फसलों का नुकसान किया। इससे अनेक किसानों की फसलें तबाह हो गई। 

वनकर्मचारी घटनास्थल पर

गड़चिरोली आरमोरी तहसील के वैरागढ़ परिसर में विचरण करने वाले जंगली हाथियों ने पोर्ला वनपरिक्षेत्र में एन्ट्री करने से अब इस परिसर के किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों में दहशत का वातावरण देलोडा परिसर में जंगली हाथियों ने विचरण कर फसलों का नुकसान किया।

इसकी जानकारी मिलते ही वनकर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसानग्रस्त खेतों का निरीक्षण किया। पंचनामे की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। नुकसानग्रस्त किसानों को सरकार द्वारा नियमों के तहत मदद देने के लिए कार्यवाही की जानेवाली है। जंगली हाथियों के विचरण के चलते परिसर के किसानों में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है।

Gadchiroli Clephant Attack Crop Damage
गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

कायमस्वरूपी उपाययोजना करें

गड़चिरोली में बीते कुछ वर्षों से जंगली हाथियों का वितरण शुरू होने से प्रतिवर्ष हाथियों द्वारा फसलों का नुकसान किया जा रहा है। इस वर्ष प्रकृति द्वारा किसानों का साथ दे रही है, जिससे खेतों में फसलें लहलहाते नजर आ रहे है। लेकिन जंगली हाथियों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरती नजर आ रही है।

जिससे जंगली हाथियों के चलते फसलों के नुकसान को रोकने कायमस्वरुपी उपाययोजना करने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है। फिलहाल जंगली हाथियों का झुंड देलोडा परिसर के जंगल परिसर में है। अब यह झुंड चुरचुरा बीट में प्रवेश करने की संभावना है। जिससे परिसर के किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com