

Polytechnic Gadchiroli Hundred Percent Admission: गड़चिरोली जिले में ग्रामीण एवं आदिवासीबहुल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने वाले गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक गड़चिरोली ने प्रवेश प्रक्रिया में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 100 प्रश प्रवेश का लक्ष्य पूर्ण किया है।
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सस्थान की कुल प्रवेश क्षमता 210 है और चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद सभी 210 विद्यार्थियों के प्रवेश निश्चित हो चुके हैं। गड़चिरोली जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास तथा गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था की मजबूत पहचान है।
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक गड़चिरोली के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। संस्थान में आधुनिक तकनीक के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिल सके।
बेहतर प्रयोगशाला सुविधाओं के माध्यम से छात्रों को तकनीकी विषयों की प्रैक्टिकल जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र के साथ संस्थान के बढ़ते संबंध विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं।
संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसरों के चलते गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक गड़चिरोली जिले के विद्यार्थियों के बीच एक पसंदीदा तकनीकी शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, समुपदेशन तथा प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास किए।
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक गड़चिरोली संस्थान के प्राचार्य विशाल नितनवरे के मार्गदर्शन में सभी विभागाध्यक्षों, अधिव्याख्याताओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रवेश प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर समर्पित भावना से कार्य किया।