आसमान से गिरा और खजूर में अटका, शिकार की तलाश में निचे था खूंखार बाघ, पेड़ पर गुजारनी पड़ी युवक को पूरी रात

Gadchiroli Tiger Attack: गड़चिरोली के एटापल्ली तहसील (मरपल्ली गांव) में 23 वर्षीय महेंद्र दुर्वा ने बाघ के हमले से बचने के लिए पेड़ पर चढ़कर 12 घंटे गुजारे। रातभर नीचे बाघ डेरा डाले रहा।
gadchiroli etapalli youth survives tiger attack 12 hours on tree
गड़चिरोली बाघ का हमला एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gadchiroli Forest Department: गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के मरपल्ली गांव में बाघ के हमले से बचने के लिए एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़कर पूरी रात गुजार दी। नीचे बाघ डेरा डाले रहा और युवक करीब 12 घंटे तक पेड़ की डाल पर बैठकर मौत का सामना करता रहा। तड़के बाघ के वहां से चले जाने के बाद युवक सुरक्षित गांव पहुंचा।

मरपल्ली निवासी महेंद्र भाऊजी दुर्वा शनिवार को गांव की कुछ महिलाओं के साथ खेत के पास मवेशी चराने गया था। दोपहर करीब चार बजे अचानक सामने बाघ दिखाई दिया। खतरा भांपते ही महेंद्र ने बिना घबराए तत्काल पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

पेड़ के आसपास ही मंडराता रहा बाघ

इस दौरान महिलाओं ने उसे आवाज देकर नीचे आने के लिए कहा, लेकिन बाघ के डर से महेंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया। महेंद्र के अनुसार, दोपहर चार बजे से तड़के करीब चार बजे तक बाघ पेड़ के आसपास ही मंडराता रहा। वह पूरी रात पेड़ की डाल पर बैठा रहा। इस दौरान उसके साथ मौजूद महिलाओं की आवाजें उसे सुनाई दे रही थीं, लेकिन बाघ के डर से वह बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

ग्रामीणों ने रातभर तलाश की

रातभर ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। रविवार तड़के ग्रामीणों ने जंगल में बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया। करीब 85 ग्रामीण जंगल में उसकी पहले ही तड़के चार बजे बाघ वहां से तलाश के लिए पहुंचे। हालांकि, इससे चला गया था। इसके बाद महेंद्र सुबह करीब छह बजे जवेली मार्ग से सुरक्षित अपने गांव पहुंचा। उसे सुरक्षित देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

मैं मौत के दरवाजे पर था

महेंद्र दुर्वा ने बताया कि, बाघ दिखाई देते ही मैंने हिम्मत नहीं हारी और पेड़ पर चढ़ गया। दोपहर चार बजे से तड़के चार बजे तक बाघ की नजर मुझ पर ही थी। मैं सचमुच मौत के दरवाजे पर था। साथ मौजूद महिलाओं की आवाजें सुनाई दे रही थीं, लेकिन बाघ के डर से मैंने जवाब नहीं दिया। बाघ के चले जाने के बाद ही मैं पेड़ से नीचे उत्तरा।

gadchiroli etapalli youth survives tiger attack 12 hours on tree
नागपुर में CP नांगरे पाटिल का हंटर, मंगलवारी बाजार के हिचकी लाउंज पर आधी रात पुलिस की रेड, जानें पूरा मामला

वनविभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

घटना के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस क र वनविभाग के कामकाज पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता प्रज्वल नागुलवार ने कहा कि, आलापल्ली वनविभाग के अंतर्गत पेरमिली रेंज में बाघ का आवागमन बढ़ गया है। इससे किसानों और पशुपालकों में भय का माहौल है। वनविभाग ने तत्काल बाघ का बंदोबस्त नहीं किया तो कांग्रेस की ओर से तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com