गड़चिरोली के चामोर्शी के कार्मेल अकादमी में मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी, शिक्षक समेत 21 विद्यार्थी घायल

21 Students Injured: गड़चिरोली के चामोर्शी स्थित कार्मेल अकादमी में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में शिक्षक समेत 21 विद्यार्थी घायल हुए, सभी का अस्पताल में उपचार कराया गया।
gadchiroli chamorshi bee attack 21 students injured
चामोर्शी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli School Bee Attack: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी के कार्मेल अकादमी में गुरुवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में एक शिक्षक समेत 21 विद्यार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। अचानक हुई इस घटना से विद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह विद्यालय में नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड विद्यालय परिसर में पहुंच गया और विद्यार्थियों तथा एक शिक्षक पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से विद्यार्थियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। शिक्षक एवं विद्यालय के कर्मचारियों ने तत्काल विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया।

gadchiroli chamorshi bee attack 21 students injured
Maharashtra Weather Alert: 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मुंबई-ठाणे में हल्की बारिश; जानें नागपुर का हाल

घायलों का अस्पताल में इलाज

मधुमक्खियों के डंक से एक शिक्षक समेत 21 विद्यार्थियों को चोटें आईं। कुछ विद्यार्थियों को डंक लगने के बाद दर्द और सूजन की शिकायत हुई। स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने तत्काल सभी घायलों को चामोर्शी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों के अभिभावक भी ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

अभिभावकों में चिंता का माहौल

अपने बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलने से अभिभावकों में चिंता का माहौल रहा, चिकित्सकों ने घायलों की जांच कर आवश्यक उपचार किया। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में मधुमक्खियों के झुंड के अचानक पहुंचने के कारणों की जानकारी ली जा रही है, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में मधुमक्खियों के छते अथवा अन्य संभावित खतरों की जांच कर आवश्यक सावधानी बरतने की मांग अभिभावकों ने की है।

मधुमक्खियों के इस अचानक हुए हमले से कुछ समय के लिए विद्यालय परिसर में भय और अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com