महाराष्ट्र के धाराशिव में पटाखा कारखाने में धमाका, एक कर्मचारी घायल
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तेरखेड़ा में सूरज फायरवर्क्स के कारखाने में धमाका होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तेरखेड़ा में एक पटाखा निर्माण इकाई में धमाका होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे “सूरज फायरवर्क्स” कारखाने में हुई।
धाराशिव में वाशी तालुका के एक तहसीलदार राजेश लांडगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “तेरखेड़ा में कई लाइसेंसी पटाखा निर्माण इकाइयां हैं। इनमें से एक कारखाने में धमाका हुआ। यह घटना उस वक्त घटी जब चांगदेव दहावरे (55) नामक कर्मचारी कारखाने का ताला खोलने गया था। गवाहों के अनुसार, कारखाने में बहुत अधिक गैस जमा हो गई थी, जिसके कारण धमाका हुआ।”
उन्होंने कहा कि अग्निशमन और पुलिस की टीम फिलहाल जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हम शनिवार तक इस घटना की रिपोर्ट तैयार करने जा रहे हैं। उसके बाद हम घटना के कारणों की सही जानकारी दे पाएंगे। धमाके का प्रभाव इतना जोरदार था कि जिस कमरे में यह हुआ, वह पूरा कमरा ढह गया।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
उन्होंने बताया कि घायल कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए लातूर ले जाया जा रहा है। लांडगे ने कहा, “कंपनी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। लेकिन हम इकाई के अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।” (एजेंसी)
