-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fda Eye On Maharashtra Pharmaceutical Companies
FDA की रडार पर महाराष्ट्र की कंपनियां, अफ्रीकी देशों में नशे के लिए हो रहा दवाइयों का इस्तेमाल
- Written By: आकाश मसने
अफ्रीकी देशों में टपेंटाडोल, कैरीसोप्रोडोल, ओपिओइड आदि दवाइयों का नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है। जिसके बाद भारत सरकार के निर्देश पर एफडीए ने महाराष्ट्र में इन दवाइयों के उत्पादन पर रोक लगा दी है।

काॅन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की 1000 से ज्यादा दवा उत्पादक कंपनियां इन दिनों फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की नजर में है। नाइजीरिया, घाना आदि अफ्रीकी देशों में टपेंटाडोल, कैरीसोप्रोडोल, ओपिओइड आदि दवाइयों का नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है। जिसके बाद भारत सरकार के निर्देश पर एफडीए ने महाराष्ट्र में इन दवाइयों के उत्पादन पर रोक लगा दी है तथा इनके निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं इन दवाओं की उत्पादक कंपनियां एफडीए की रडार पर भी आ गई हैं।
फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के संयुक्त आयुक्त डीआर गहाने ने बताया कि नाइजीरिया, घाना आदि देशों में ट्रामाडोल, टपेंटाडोल और कैरीसोप्रोडोल जैसी ओपिओइड दवाइयों के दुरुपयोग की बात हाल ही में सामने आयी है।
जांच करने पर पता चला कि एवियों नामक कंपनी इन दवाओं का महाराष्ट्र में उत्पादन करती है तथा दूसरे देशों में निर्यात भी करती है। इसलिए एफडीए ने कंपनी के कारखाने और गोदाम पर छापा मारा और सारा स्टॉक जब्त कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
उत्पादन पर रोक, निर्यात पर लगाया गया प्रतिबंध
इसके साथ ही आगे की उत्पादन प्रक्रियाओं को भी रोक दिया गया है तथा निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। एवियो के अलावा इन दवाइयों का उत्पादन कोई और कंपनी तो नहीं कर रही है? इसकी भी जांच एफडीए कर रहा है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए जा चुके है।
एफडीए को मिली थी दुरुपयोग की जानकारी
ऑल फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष अभय पांडे ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित इन दवाइयों के विदेशों में हो रहे दुरुपयोग को लेकर संस्था ने पहले ही एफडीए को आगाह किया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सिल्डेनाफिल टैबलेट का भी दुरुपयोग हो रहा है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि इन दवाइयों को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन बगैर नहीं देने का निर्देश दिया गया है लेकिन कई मेडिकल स्टोर वाले इसे बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेच रहे हैं। यह एक सेक्स उत्तेजक टैबलेट है, जिसका ओवरडोज मरीज की जान तक ले लेता है।
Fda eye on maharashtra pharmaceutical companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM











