Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मुझे मुख्यमंत्री पद चाहिए’, एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से सुबह 4 बजे की मुलाकात, ‘सामना’ में बड़ा दावा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुश नहीं दिखाई दे रहे है। ऐसा दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में किया गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 02, 2025 | 03:20 PM

अमित शाह व एकनाथ शिंदे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में जब से महायुति 2.0 सरकार बनी है तब से गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री लगातार भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुश नहीं दिखाई दे रहे है। ऐसा दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में किया गया है।

‘सामना’ के अनुसार एकनाथ शिंदे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक की और सीएम पद पर दावा किया है। हालांकि अमित शाह ने इसके लिए इनकार कर दिया और कहा कि आप भाजपा में मर्ज हो जाओ, उसके बाद सीएम पद पर आपका क्लेम बनेगा।

सामना में क्या कहा गया?

सामना में कहा गया कि “आज महाराष्ट्र में नागरिकता पाने के लिए मराठी अस्मिता से बेईमानी करने वालों की फौज खड़ी हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी राजा के समय विश्वासघात किये गये। आज भी बेईमान लोग इन्हीं कारणों से दिल्ली में मुजरा करते हैं।”

उद्धव ठाकरे से लड़ाई शुरू करते समय एकनाथ शिंदे के बीच का ‘मराठा’ जाग उठा था। आत्मसम्मान के लिए यह कठम उठाया ऐसा ढोल पीटा गया। उस मराठा का आज दिल्ली के शाह के चरणों में झुकते हुए देखा जा सकता है।

सुबह चार बजे हुई मुलाकात

सामना में दावा किया गया है कि 22 फरवरी की सुबह एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित वेस्टिन होटल में यह मुलाकात हुई। अमित शाह से मिलने के लिए शिंदे सुबह 4 बजे तक जाग रहे थे।

सामना के दावे के मुताबिक शिंदे ने कहा कि “सरकार में मेरा कोई सम्मान नहीं है, कल तक मैं मुख्यमंत्री था। आज मेरे सभी फैसलों को पलटा जा रहा हैं। एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से सुबह 4 बजे मुलाकात की। यही सब बताने के लिए शिंदे को इतनी सुबह अमित शाह से मिले। बेलगाम में मराठी लोगों पर हमले बंद करो, केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए, यह कहने के लिए तो नहीं ही मिले होंगे।”

सामना में लिखा गया कि अमित शाह से मुलाकात के बाद जब एकनाथ शिंदे बाहर निकले तो उनका चेहरा उतर गया। गृह मंत्री अमित शाह और शिंदे के बीच चर्चा हुई और शिंदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर शिकायत की।

सामना के मुताबिक दोनों के बीच क्या बात हुई?

  • अमित शाह- क्या शिंदे जी, सुबह 4 बज रहे हैं, इतना क्या अर्जेंट है?
  • एकनाथ शिंदे– आपको सब मालूम है, क्या हो रहा है।
  • शाह- क्या हो रहा है?
  • शिंदे- मुझे और मेरे लोगों को दबाने की कोशिशें खुलेआम चल रही हैं।
  • शाह- ऐसा कैसा हो गया है? मैं देवेन्द्र से बात करता हूं।
  • शिंदे – हमें आपके भसोसे आपके साथ आए थे। आपका वादा था कि चुनाव के बाद भी मैं मुख्यमंत्री रहूंगा।
  • शाह- हमारे 125 लोग चुनकर आए, आप ये दावा कैसे कर सकते हैं?
  • शिंदे- मेरे नेतृत्व में चुनाव हुए।
  • शाह- नहीं, चुनाव तो मोदी जी के चेहरे पर हुआ था। आपको क्या चाहिए बोलो। मैं कोशिश करूंगा।
  • शिंदे- मुख्यमंत्री
  • शाह- देखो भाई, वो ठीक नहीं है। अभी नहीं हो सकता। पार्टी का मुख्यमंत्री होगा।
  • शिंदे- मैं क्या करूं?
  • शाह- आप बीजेपी में मर्ज हो जाओ, सीएम पद के लिए आपका क्लेम तब होगा। बाहर का आदमी अब महाराष्ट्र का सीएम नहीं बनेगा। हम आपका सम्मान है।
  • शिंदे- फिर हमारी पार्टी का क्या?
  • अमित शाह- वो हम पर छोड़ दो, यह पार्टी हमने ही बनाई है। आप चिंता मत करो।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सामना में दावा किया गया कि अमित शाह की इस बात के बात बैठक समाप्त हो गई, और यह बात भाजपा के लोगों ने ही बताई है। प्रयागराज में कुंभ समाप्त हो गया है लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में पार्टियों को तोड़फोड़ करने का काम अब भी जारी है।

Eknath shinde demanded cm post amit shah said merge with bjp claim in saamana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2025 | 03:20 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Saamana

सम्बंधित ख़बरें

1

‘यही बक्सर है, जहां नीतीश पर हुआ था हमला’, PK बोले- ये तो शुरुआत है; जनता दौड़ा कर मारेगी- Video

2

भागकर शादी करने वालों के लिए बने कानून…बीजेपी विधायक ने विधानसभा में रखी मांग, जानें पूरा मामला

3

ठाणे मेट्रो की घोषणा चुनावी प्रलोभन नहीं: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया स्पष्ट

4

एक मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी और राहुल गांधी…तो बीजेपी ने खोला मोर्चा, बिहार में आया सियासी उबाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.