Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले UBT को झटका, शिंदे गुट में शामिल होंगे विष्णु भंगाले

इस चुनाव में जलगांव शहर विधानसभा सीट में भाजपा के वर्तमान विधायक सुरेश भोले तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट से पूर्व महापौर जयश्री सुनील महाजन चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

  • By रीना पंवार
Updated On: Nov 19, 2024 | 05:31 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव : जलगांव शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के अंतिम चरण में और मतदान से केवल एक दिन पहले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला अध्यक्ष विष्णु भंगाले ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। सूत्रों का कहना है कि भंगाले शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट में शामिल होंगे। चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व हुई इस घटना से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जाने हैं।

इस विधानसभा चुनाव में जलगांव शहर विधानसभा सीट निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान विधायक सुरेश भोले तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट से पूर्व महापौर जयश्री सुनील महाजन चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल

विष्णु भंगाले ने इस्तीफा देने की पुष्टि भी की है। वे जल्द ही शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर शिंदे गुट के कुछ पदाधिकारियों ने उनसे संपर्क भी किया है। चुनाव से एक दिन पहले विष्णु भंगाले का पार्टी बदलना महाविकास आघाड़ी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह घटनाक्रम जलगांव विधानसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

288 विधानसभा सीटों पर कल होगा मतदान

बता दें कि कल यानी बुधवार, 20 नवंबर को राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतदान के बाद मतगणना 23 नवंबर हो होगी जिसके बाद राज्य को अपनी नई सरकार मिल जाएगी। कल होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने लगभग पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त सभी अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम मशीनों और मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। पूरे राज्य समेत जिले के मतदाता भी कल होने वाले मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं।

District president of shiv sena ubt vishnu bhangale resigned from his post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 05:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.