धुले में आज से सेवा संकल्प अभियान, सेवा माझे योगदान से विकसित भारत-2047 गांव-गांव होंगे विशेष कार्यक्रम

Dhule Seva Sankalp Abhiyan: धुले जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र और जनहित से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Dhule Seva Sankalp Abhiyan From September
सेवा संकल्प अभियान(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Government Welfare Schemes: केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुंचाने के लिए धुले जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के विपणन व शिष्टाचार मंत्री तथा धुले जिले के पालकमंत्री जयकुमार रावल के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी भाग्यश्री विसपुते ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस महीने भर चलने वाले अभियान के माध्यम से न केवल प्रशासनिक सेवाओं का त्वरित लाभदिया जाएगा, बल्कि जनसहभागिता से सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य से जुड़े विविध सेवाभावी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

अभियान के तहत धुले जिले की प्रत्येक तहसील में 'सेवा सेतु अभियान' शिविर और 'छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर' आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में 'आपले सरकार सेवा केंद्र' के माध्यम से मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पात्र लाभार्थियों को तुरंत प्रमाण पत्र और सरकारी लाभ दिए जाएंगे।

सेवा माझे योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

अभियान के अंतर्गत जिले के हर गांव और शहरी वार्ड में 'सेवा माझे योगदान' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और कला, साहित्य व खखेल जगत की प्रमुख हस्तियां हिस्स्स लेंगी।

इसके तहत रक्तदान शिविर, अनाथालयों व वृद्धाश्रमों का दौरा, पौधारोपण, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, योग शिविर, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता, करियर काउंसलिंग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता जैसे जनहित के कार्य संपन्न किए जाएंगे।

साथ ही 'आंगनवाड़ी उत्सव' के माध्यम से बच्चों व माताओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। वनों पर निर्भर नागरिकों के लिए विशेष बैठकें आयोजित कर सभी लंबित वन अधिकार दावों का शत-प्रतिशत निपटारा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा

जिलाधिकारी भाग्यश्री विसपुते ने बताया कि धुले जिले के लिए विशेष महत्व रखने वाली 'जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा' का जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा के साथ चलने वाली अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन वाली गाड़ी के माध्यम से शासन की विभिन्न विकास योजनाओं की लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।

इसके अलावा स्कूली व कॉलेज छात्रों के लिए 'मेरे सपनों का भारत' और 'विकसित भारत-2047' विषय पर चित्रकला व भाषण (वक्तृत्व) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को जिला स्तर पर समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा।

Dhule Seva Sankalp Abhiyan From September
छत्रपति संभाजीनगर में अवैध प्लॉटिंग पर चला मनपा का बुलडोजर, पहाडसिंगपुरा से भावसिंगपुरा तक 609 प्लॉट हटाए

विशेष सांस्कृतिक व सामाजिक उपक्रम

धुले के शहरों में बाइक रैली निकाली जाएगी। 17 सितंबर को मानव श्रृंखला व प्राकृतिक वस्तुओं से 'संकल्प रंगोली' सजाई जाएगी, लोककला पथकों द्वारा 'नमो सेवागाथा' प्रस्तुत होगी और लाभार्थियों के घर दीप प्रज्वलित कर उनकी सफलता की कहानियों के वीडियो बनाए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com