महाराष्ट्र दिवस पर धुले के सीनियर PI श्रीराम पवार को ‘DGP सम्मानचिन्ह’, सख्त कार्यशैली से बनाई अलग पहचान
Dhule Police Officer: धुले एलसीबी के सीनियर इंस्पेक्टर श्रीराम पवार को महाराष्ट्र दिवस पर ‘डीजीपी सम्मानचिन्ह’ से सम्मानित किया जाएगा। सख्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध पवार ने पुलिस को नई पहचान दी।
- Written By: अंकिता पटेल
धुले पुलिस, श्रीराम पवार, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Day Award: धुले स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीराम मोठाभाऊ पवार को महाराष्ट्र पुलिस के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘पुलिस महानिदेशक सम्मानचिन्ह’ से नवाजा जाएगा। आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह में उन्हें यह पदक प्रदान किया गया। अपराधियों के बीच अपने खौफ’ और सख्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध पवार ने धुले पुलिस को नई पहचान दिलाई है।
अपराध शाखा को दिलाई नई पहचान
स्थानीय अपराध शाखा जैसे चुनौतीपूर्ण विभाग में काम करते हुए पवार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं- अपने 02 साल के कार्यकाल में उन्होंने कई जटिल हत्या, डकैती और चोरी के मामलों का खुलासा किया।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे के मार्गदर्शन में उन्होंने धुले जिले में अपराधियों पर मजबूत पकड़ बनाई। अपनी टीम को साथ लेकर चलने की शैली ने अपराध शाखा को एक बेहद प्रभावी यूनिट में बदल दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, विधायकों से पत्रकारों तक सभी के लिए FRS अनिवार्य
पुणे के गोखलेनगर में प्रेमिका विवाद में दोस्त की बैट-डंडों से पीटकर हत्या; 12 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
मुंबई की मीनारा मस्जिद में मुस्लिमों ने किया योग, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शिविर का आयोजन, देखें VIDEO
उत्तर महाराष्ट्र से एकमात्र गौरवशाली चयन
राजा के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए इस सम्मान की घोषणा की गई है, इंस्पेक्टर रैंक में उत्तर महाराष्ट्र से पवार एकमात्र अधिकारी है। जिन्हें इस वर्ष यह गौरव प्राप्त हुआ है। यह पदक उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अपराध नियंत्रण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
श्रीराम की सख्त छवि और सहज व्यवहार
अपराधियों के लिए जहां पवार एक कड़क अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं अपने सहयोनियों के बीच दें एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग सहित विभिन्न सामाजिक स्तरों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस पदक के साथ ही अपराधियों के ‘खाते में एक और बड़ी टेशन दर्ज हो गई है।
