Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धुले नकदी घोटाला: हर्षवर्धन सपकाल बोले- फडणवीस सरकार भ्रष्ट! अर्जुन खोतकर PA के खिलाफ हो कार्रवाई

धुले में “नकदी घोटाले” ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया। हर्षवर्धन सपकाल ने अर्जुन खोतकर के पीए के खिलाफ कार्वाई की मांग की है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 22, 2025 | 08:17 PM

हर्षवर्धन सपकाल बोले- फडणवीस सरकार भ्रष्ट

Follow Us
Close
Follow Us:
मुबंई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गुरुवार को कहा कि धुले में “नकदी घोटाले” ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। सपकाल ने आरोप लगाया कि प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष अर्जुन खोतकर के निजी सहायक (पीए) के कमरे से नकदी बरामद की गई । उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
खोतकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के विधायक हैं। विपक्ष का आरोप है कि प्राक्कलन समिति के दौरे से पहले धुले शहर के सरकारी विश्राम गृह के एक कमरे में पांच करोड़ रुपये मिले और यह रिश्वत के लिए था। सपकाल ने एक प्रेसवार्ता में कहा, मुख्यमंत्री को इस मामले में विशेष जांच दल गठित करने की कोई जरूरत नहीं है। यह बिल्कुल स्पष्ट मामला है।
राज्य सचिवालय भ्रष्टाचार का केंद्र
समिति के अध्यक्ष अर्जुन खोतकर के पीए के कमरे से पैसे बरामद किए गए। जांच की जरूरत कहां है? खोतकर, उनके पीए और पैसे भेजने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि धुले की घटना ने फडणवीस सरकार में सत्ता संरचना को उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रालय (राज्य सचिवालय) भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है और सत्ता तीन केंद्रों द्वारा संचालित है।
हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया, वे ऋण माफी या लाडकी बहिन योजना में सहायताराशि में वृद्धि जैसे मुद्दों पर जन कल्याण का काम नहीं करते हैं। उन्हें केवल नागपुर से कोंकण तक 80,000 करोड़ रुपये की लागत वाले शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी है। मुख्यमंत्री और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों का जिक्र करते हुए सपकाल ने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन गैंग’ को किसानों के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस सरकार के मंत्रियों का उनको आवंटित विभागों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्हें भ्रष्टाचार करने देने के लिए जिलों का प्रभारी मंत्री बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावशाली विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जा सका वे संवैधानिक शक्तियों से लैस विधानमंडल की समितियों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिये गये हैं। ताकि उनका दुरुपयोग किया जा सके।
फडणवीस सरकार भ्रष्ट
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, धुले की घटना ने इस साठगांठ को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने अर्जुन खोतकर और उनके पीए के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज किया, जिनके कमरे से नकदी बरामद हुई थी? सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। फडणवीस सरकार भ्रष्ट है। बुधवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि धुले शहर के सरकारी विश्राम गृह के एक कमरे में पांच करोड़ रुपये से अधिक नकदी पाई गई।

Dhule cash scam harshvardhan sapkal said fadnavis government is corrupt action take against arjun khotkar pa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 08:17 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Harshwardhan Sapkal
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

आइडिएशनएक्स 2.0 के फिनाले में पहुंची एसपी जैन इंस्टीट्यूट की टीम, 8 टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला

2

मोनो रेल के बाद मुंबई मेट्रो की भूमिगत ट्रेन में आयी टेक्निकल खराबी, सांताक्रूज स्टेशन पर कराया खाली

3

मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो…अक्षय कुमार ने किया शॉकिंग खुलासा, CM फडणवीस से की ये अपील

4

त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट? FDA का मुंबई में बड़ा एक्शन, 2369 नमूनों की हुए जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.