- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhananjay Munde Retained Possession Of The Bungalow Problems Creating For Chhagan Bhujbal Maharashtra Politics
मंत्री पद छोड़ा लेकिन बंगले पर कब्जा कायम, धनंजय मुंडे की वजह से बुरे फंसे भुजबल
Maharashtra News: संतोष देशमुख हत्याकांड मामाला तूल पकड़ने के बाद धनंजय मुंडे को अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। लेकिन उन्होंने अब तक अपना बंगला खाली नहीं किया है। जिससे भुजबल की मुश्किलें बड़ गई है।
- Written By: सोनाली चावरे

छगन भुजबल, धनंजय मुंडे (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या मामले में वाल्मीकि कराड की गिरफ्तारी की कीमत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां के नेता धनंजय मुंडे को अपना मंत्री पद गवां कर चुकानी पड़ी है। लेकिन धनंजय मुंडे ने फिर से मंत्री बनने की आस अभी भी छोड़ी नहीं है।
शायद इसी वजह से उन्होंने मंत्री रहने के दौरान आवंटित बंगला ‘सतपुड़ा’ अभी तक खाली नहीं किया है। नतीजतन मुंडे की जगह मंत्री बनाए गए राकां (अजीत पवार) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल फंस गए हैं।
धनंजय मुंडे ने अब तक खाली नहीं किया बंगला
संतोष देशमुख हत्या कांड मामला तूल पकड़ने की वजह से महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान धनंजय मुंडे 4 मार्च 2025 को मंत्री पद छोड़ने को मजबूर हुए थे। इसे लगभग पांच महीने हो गए हैं, लेकिन मंत्री पद छोड़ने के बाद भी मुंडे ने अभी तक अपना सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। जबकि मंत्रियों के लिए मंत्री पद से हटने के 15 दिन के भीतर सरकारी बंगला खाली करना अनिवार्य होता है। दूसरी तरफ मुंडे की जगह मंत्री बनाए गए भुजबल को 23 मई को सतपुड़ा बंगला आवंटित कर दिया गया है। लेकिन भुजबल, ‘सतपुड़ा’ में गृह प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
यह भी पढ़ें- मुंडे को मिली राहत, मंत्री भुजबल देंगे इस्तीफा! महाराष्ट्र में नया सियासी बखेड़ा
बीमार होने की वजह से नहीं छोड़ा बंगला
बताया जा रहा है कि धनंजय मुंडे ने मंत्री पद छोड़ते समय स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया था। मुंडे की ओर से बंगला खाली करने में देरी की वजह भी खराब स्वास्थ्य ही बताई जा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा तथा मुंबई में अपनी चिकित्सा के लिए इस बंगले में कुछ दिन और रहने की अनुमति मांगी थी। जिस पर कोई जवाब उन्हें अभी तक नहीं मिला है। उन्हें विश्वास है कि उन्हें अभी कुछ और दिन बंगले में रहने की अनुमति मिल जाएगी।
संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद बुरे फसे मुंडे
संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद धनंजय मुंडे के खिलाफ मोर्चा खोलनेवाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने सतपुड़ा खाली नहीं करने पर मुंडे के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि बंगला खाली न करने पर मुंडे पर 42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
अंजली ने कहा है कि बेटी के स्कूल और अपनी बीमारी के कारण मुंबई में रहने की मजबूरी का बहाना बनाकर मुंडे पांच महीने से सरकारी बंगले में जमे हुए हैं। जबकि कोई और स्वाभिमानी व्यक्ति होता तो दो बेडरूम का घर खरीद लेता या किराए पर ले लेता। सरकारी बंगला खाली न करना गलत है। अब उन पर 42.46 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना माफ नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उनसे एक-एक पैसा वसूला जाना चाहिए।
Dhananjay munde retained possession of the bungalow problems creating for chhagan bhujbal maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM











