पुलिस करेगी 'पैन कार्ड जिहाद' की जांच, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष की शिकायत पर फडणवीस का सख्त आदेश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'पैन कार्ड जिहाद' की जांच के आदेश दिए हैं। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की शिकायत पर फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फर्जी पैन कार्ड की जांच के निर्देश दिए हैं।
Devendra Fadnavis orders investigation into PAN card jihad
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'पैन कार्ड जिहाद' की जांच के आदेश दिए हैं। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की शिकायत पर फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फर्जी पैन कार्ड की जांच के निर्देश दिए हैं। मुंबई के उपनगर मालाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मालवणी परिसर में फर्जी पैन कार्ड का सबूत भाजपा नेता त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा है।

उनका कहना है कि कई मुस्लिम बहुल इलाकों में तो जनसंख्या से भी ज्यादा पैन कार्ड होने की खबर है। उन्होंने इस प्रकरण का सबूत उपमुख्यमंत्री को दिया है। त्रिपाठी ने फडणवीस को सबूत के साथ सूचना दी है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी पैन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इस तरह फर्जी पैन कार्ड बनाकर पैन कार्ड जिहाद का काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में सुनियोजित तरीके से हजारों लोगों ने अपने फर्जी पैन कार्ड बनवा रखे हैं। कुछ आयकर विभाग के विवरण में तो जनसंख्या से भी ज्यादा पैन कार्ड देखने को मिले हैं।

अवैध लेन-देन में फर्जी पैन कार्ड का उपयोग

त्रिपाठी का कहना है कि यह तभी संभव है जब एक व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड रखता हो। फर्जी पैन कार्ड का दुरुपयोग अवैध लेन-देन और काला धन को वैध करने में होने की आशंका है। त्रिपाठी ने बड़े पैमाने पर फर्जी पैन कार्ड की तरह ही फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री फडणवीस को एक ही व्यक्ति के कई पैन कार्ड के सबूत भी दिए। यह व्यक्ति मालाड विधानसभा क्षेत्र के मालवणी परिसर का निवासी है। त्रिपाठी ने इस फर्जीवाड़े की गहन जांच करने का निवेदन करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ करने की मांग की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी सूचित करने का आदेश

फडणवीस ने इस संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी तुरंत सूचित करने को कहा है। आचार्य का कहना है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इस तरह फर्जी पैन कार्ड बनाकर पैन कार्ड जिहाद का काम हो रहा है। मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र में हो रहे इस फर्जीवाड़े के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com