- Hindi News »
- Career »
- Maharashtra Class 11th Online Admission Start From 21st May
पहले कैप राउंड फिर कोटा प्रवेश, महाराष्ट्र में कल से शुरू होगा 11वीं में ऑनलाइन एडमिशन
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में 11वीं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है। पहले चरण में कैप राउंड के प्रवेश दिये जाएंगे। इसके बाद विविध तरह के कोटे के तहत प्रवेश मिलेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: इस बार राज्य में 11वीं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है। पहले चरण में कैप राउंड के प्रवेश दिये जाएंगे। इसके बाद विविध तरह के कोटे के तहत प्रवेश दिये जाएंगे। कैप राउंड के रजिस्ट्रेशन का दौर 21 मई से शुरू होगा जबकि कोटा के तहत 6 जून से शुरू होगा।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई तक प्रवेश प्रक्रिया का प्रैक्टिस सेशन होगा जबकि 21 मई से प्रत्यक्ष पंजीयन और पसंदीदा कॉलेज पंजीयन किया जाएगा। 30 मई को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। 31 मई से 1 जून तक सूची पर आपत्ति सहित सुधार किये जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची 3 जून को घोषित की जाएगी।
5 जून को गुणवत्ता सूची पर आधारित प्रवेश होंगे। 6 से 12 जून तक सभी दस्तावेजों की पड़ताल कर उन्हें अपलोड किया जाएगा। पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 जून से दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा विभाग द्वारा इस बार प्रवेश प्रक्रिया को जल्दी निपटाने की कवायद जारी है क्योंकि हर बार प्रक्रिया नवंबर तक जाती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
इस बार पूरक परीक्षा भी जून-जुलाई में ली जा रही है। साथ ही जुलाई के अंत तक परिणाम भी घोषित कर दिये जाएंगे। यानी 10वीं की पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र भी 11वीं प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश ले सकेंगे। इससे छात्रों का एक वर्ष बेकार नहीं जाएगा।
ऑनलाइन पंजीयन सभी के लिए अनिवार्य
हर बार की तरह इस बार भी जूनियर कॉलेजों में कोटा निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रबंधन कोटा, इन हाउस, अल्पसंख्यक कोटा का समावेश है। जिन स्कूलों में जूनियर कॉलेज हैं वहां छात्रों को इन हाउस कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा जबकि अल्पसंख्यक स्कूलों में करीब आधी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं आधी सीटें कैप राउंड से भरी जाएंगी। यह प्रक्रिया 6 जून से आरंभ होगी।
अमरावती विभाग के महाविद्यालयों के साथ ‘करिअर कट्टा’ समझौता, 50 से अधिक MoU पर हस्ताक्षर
जो छात्र कैप या कोटा के माध्यम से प्रवेश लेंगे उनकी प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। वे छात्र बाद में प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि विभाग ने कोटा प्रवेश के लिए 6 जून से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये हैं लेकिन अनेक अल्पसंख्यक कॉलेजों ने अभी से बुकिंग शुरू कर दी है जो नियम के विरुद्ध है। नियमानुसार सभी छात्रों को पंजीयन कराना आवश्यक है।
Maharashtra class 11th online admission start from 21st may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फीफा विश्वकप 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी, छठी बार टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर बनेंगे
May 30, 2026 | 11:42 AMउज्जैन: नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत
May 30, 2026 | 11:40 AMमुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
May 30, 2026 | 11:40 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 पर हुई नोटों की बारिश…फिल्म ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री
May 30, 2026 | 11:39 AMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा
May 30, 2026 | 11:38 AMनासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
May 30, 2026 | 11:38 AMमुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
May 30, 2026 | 11:35 AMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM











