Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्यानगर में बनेगा नया सरकारी मेडिकल कॉलेज, फडणवीस मंत्रिमंडल की बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस बैठक में अहिल्यादेवी होल्कर पर मराठी फिल्म के साथ धनगर समुदाय के छात्रों के लिए अहम फैसले लिए गये।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 06, 2025 | 07:47 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अहिल्यानगर में की राज्य मंत्रिमंडल बैठक

Follow Us
Close
Follow Us:

अहिल्यानगर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आज अहिल्यानगर जिले के चौंडी में आयोजित ऐतिहासिक राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम ने जिले में 100 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक नया सरकारी मेडिकल कॉलेज तथा 430 बेड वाला अस्पताल बनाने की बात कही है।

अहिल्यादेवी होल्कर पर बनेगी मराठी फिल्म

  • अहिल्यादेवी होल्कर के जीवन पर आधारित एक व्यावसायिक मराठी और बहुभाषी फिल्म का निर्माण करेगी सरकार।
  • इस व्यावसायिक फिल्म के खर्च के लिए बजट से पैसे उपलब्ध कराये जाएंगे।
  • अहिल्यादेवी होल्कर द्वारा निर्मित घाटों, कुओं और जल वितरण प्रणालियों के संरक्षण के लिए एक विशेष योजना लागू।
  • राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए आदिशक्ति अभियान लागू किया जाएगा। आदिशक्ति पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

धनगर समुदाय के छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं

  • धनगर समुदाय के छात्रों के लिए शुरु की गई यशवंत विद्यार्थी योजना।
  • धनगर समाज के पोस्ट-मैट्रिक शिक्षा प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए राजस्व विभाग मुख्यालय में छात्रावास बनाने की योजना को ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर छात्रावास योजना’ का दिया गया नाम।
  • इन छात्रावासों की क्षमता 200-200 होगी। इसमें लड़कों और लड़कियों के लिए के लिए 100 –  100 सीटें उपलब्ध होगी।
  • छात्रावास नवी मुंबई, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, नागपुर, अमरावती में उपलब्ध।

बनेगा 430 बेड वाला सरकारी अस्पताल

  •  मेडिकल कॉलेज का नाम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय होगा।
  • कॉलेज के लिए लगभग 485.08 करोड़ का बजट रखा गया है।
  • जिला अस्पताल को भूमि और मानव शक्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

मिशन महाग्राम कार्यक्रम का समय बड़ाया गया 

  • अहिल्यानगर में लड़कियों और महिलाओं के लिए नई आईटीआई शुरू की जाएगी।
  • अहिल्यानगर जिले के राहुरी में वरिष्ठ स्तर का सिविल न्यायालय स्थापित करने का निर्णय।
  • ग्राम सामाजिक परिवर्तन फाउंडेशन (VSTF) के अंतर्गत बन रहे मिशन महाग्राम कार्यक्रम की अवधि को 2022-25 के  बदले 2028 तक बढ़ाने का लिया गया निर्णय।
  • नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण अध्यादेश-2025 जारी करने का निर्णय।

सम्बंधित ख़बरें

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026: शेंद्रा MIDC में उद्योगों का महाकुंभ; पुलिस ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

मिशन नाइंटी डेज: संभाजीनगर में 3,500 बिजली बिल बकाएदारों पर महावितरण की सख्ती

BDNPH-2018-05 को राष्ट्रीय मान्यता, मराठवाड़ा कृषि अनुसंधान को गौरव; किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

Devendra fadnavis cabinet meeting decision new government medical college will be built in ahilyanagar students of dhangar community will get many facilities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Cabinet Meeting
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.