- Hindi News »
- Maharashtra »
- Delivery Boy Drug Supplier Md Rs 4 Crore Seized 2 Accused Arrest Mp
डिलीवरी बॉय निकला ड्रग्स सप्लायर, 4 करोड़ की MD जब्त, MP से 2 आरोपी अरेस्ट
Thane Crime: ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड और यूनिट वन टीम द्वारा चलाए गए एक अभियान में 3 करोड़ 97 लाख रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की गई है।
- Written By: प्रिया जैस

ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)
Thane Crime: ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक अभियान के दौरान सफलता हासिल कर 3 करोड़ 97 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की है। ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड और यूनिट वन टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी और बताया कि ड्रग्स की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को इरफान अमानुल्लाह शेख (36, उल्वे, तालुका पनवेल) और शाहरुख सत्तार मेवासी उर्फ रिजवान (28, मंदसौर, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।
ठाणे एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने को खुफिया जानकारी मिली की एक व्यक्ति दैघर इलाके में एमडी ड्रग्स बेचने आएगा। इसके बाद 27 जुलाई की शाम को पुलिस की एक टीम ने शिलफत्या से दिवागांव जाने वाले रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी। इस दौरान पुलिस को एक फ़ूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 522 ग्राम एमडी यानी मेफेड्रोन बरामद हुआ।
डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार
पुलिस को डिलीवरी बॉय के पास से 3 करोड़ 4 लाख 71 हज़ार रुपये की कीमत की ड्रग्स मिले। पुलिस ने इसे ज़ब्त कर डिलीवरी बॉय इरफ़ान अमानुल्लाह शेख (36) उल्वे, तालुका पनवेल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दैघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
महागांव में ‘गुप्तधन’ के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
दूसरी कार्रवाई ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट वन टीम ने 24 जुलाई को कलवा पुलिस स्टेशन की सीमा में की। यूनिट वन टीम को खबर मिली कि एक तस्कर भिवंडी-मुंब्रा रोड पर MD ड्रग्स बेचने आएगा। पुलिस ने तुरंत अलर्ट मोड में आकर भिवंडी-मुंब्रा रोड पर खारेगांव टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार चालक, इस्मास को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली के 344 संदिग्ध डॉक्टर विभाग के रडार पर, दस्तावेजों की जांच शुरू
662 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
पुलिस ने जब उसकी कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 662 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने 92 लाख 68 हजार रुपये की कीमत की ये ड्रग्स ज़ब्त कर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ड्रग तस्कर का नाम शाहरुख सत्तार मेवासी उर्फ़ रिज़वान (28, मंदसौर, मध्य प्रदेश) है। अदालत आरोपी तो 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Delivery boy drug supplier md rs 4 crore seized 2 accused arrest mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shivpuri News: मेरे बाद कौन करेगा पिंडदान? खुद का किया मृत्युभोज, निमंत्रण पत्र में लिखी दुख भरी शायरी
May 17, 2026 | 02:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
May 17, 2026 | 02:04 PMशौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
May 17, 2026 | 02:02 PMहमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
May 17, 2026 | 02:01 PMKamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा
May 17, 2026 | 01:57 PMBPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
May 17, 2026 | 01:52 PMनागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
May 17, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














