देश वैश्विक ताकत बनने की ओर अग्रसर, नितिन गडकरी बोले- निर्यात की बढ़त और इनोवेशन विकास की असल पूंजी

Nitin Gadkari Speech In VNIT: नितिन गडकरी ने शनिवार को 'विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय संस्थान' में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व पर चर्चा की, साथ ही देश में निर्यात को बढ़ाने पर जोर देने की बात भी कही।
technology, science and new innovation are the best way of development
भाजपा नेता नीतिन गडकरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nitin Gadrki Thoughts on Development: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में देश को विश्व स्तर पर नई ताकत के रूप में उभरने के लिए जरूरी विषयों पर बात की। उन्होंने रिसाईकलिंग, नई खोज, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, देश में निर्यात की बढ़त पर जोर देने को कहा।

साथ ही दादागिरी करने वाले देशों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस दिन हम अपने कुछ विशेष फील्ड में अच्छा कर जाएंगे, वैश्विक स्तर पर खुद व खुद हमारी मजबूती बढ़ जाएगी।

लेकिन दूसरों पर बेवजह का शासन करने की हमें आदत नहीं। हमारी संस्कृति हमेशा से ही खुद के विकास के साथ-साथ, दुनिया को साथ लेकर चलने का पाठ पढ़ाती है, इसलिए सत्ता में मजबूती हमारी ताकत बनेगी, हमारी कमजोरी नहीं।

वर्तमान समय में आर्थिक रूप से संपन्न राष्ट्र, दादागिरी के जनक

आधुनिक समय में जो भी राष्ट्र आर्थिक रूप से संपन्न है, उसमें एक अकड़ है, दूसरों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति है। लेकिन जब हमारा देश भी तकनीक, शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ पूरी तरह से संपन्नता की ओर अपने कदम बढ़ा लेगा तो वह एक-दूसरे के सहयोग से और आगे बढ़ेगा। क्योंकि हमारी सोच, हमारी संस्कृति हमें विश्व कल्याण की ओर अग्रसर करने की बात कहती है, ना कि दूसरों को नीचा दिखाने की।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी आज के समय की सबसे बड़ी मांग

विज्ञान और प्रौद्योगिकी का क्षेत्र आज हमारे विकास की सबसे बड़ी मांग है। देश राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में अगर हम विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कुछ नया करते हैं, आगे बढ़ते हैं तो अभी के समय की बहुत सी समस्याओं से खुद को निकाल विकसित भारत की ओर अपने कदम बड़ी आसानी से बढ़ा सकते हैं।

शोध हर क्षेत्र में जरूरी, निर्यात की बढ़त दिलाएगी नई ताकत

बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने कहा कि अगर हमें विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनानी है तो शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। आईआईटी, इंजीनियरिंग के कॉलेजों में शोध को बढ़ावा देना हमें काफी आगे ले जाएगा। ये आज के समय की सबसे बड़ी मांग भी है। आयात में कमी और निर्यात में बढ़ावा आर्थिक रूप से संपन्नता दिलाने में देश के विकास का सबसे बड़ा कारक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com