-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Shinde Mission Mumbai Preparation To Snatch Bmc From Uddhav Thackeray Strategy With Bjp
CM शिंदे का ‘मिशन मुंबई’, उद्धव ठाकरे से बीएमसी छीनने की तैयारी, बीजेपी के साथ मिल कर रणनीति
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

File photo
मुंबई: महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त टिप्पणी किए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री के रूप में बरकरार रहने वाले एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने ‘मुंबई मिशन’ (Mission Mumbai) पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के लिए अत्यंत अहम मानी जाने वाली मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर कब्जे की तैयारी की रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग तीन दशक से मुंबई महानगरपालिका पर शिवसेना की सत्ता है। पिछले जून में उद्धव ठाकरे से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले एकनाथ शिंदे के सामने लोकसभा चुनाव के पहले बीएमसी सहित अन्य नगर निगम चुनावों की परीक्षा भी है। इसमें सबसे बड़ा टास्क बीएमसी पर कब्जे का है।
मुंबई में ताकत बढ़ाने का प्रयास
सत्ता के साथ संगठन के कार्य में माहिर माने जाने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वे ज्यादातर मुंबई का कोई कार्यक्रम नहीं छोड़ते। शहर के विभिन्न छोटे बड़े कार्यक्रमों में वे मुंबई में चल रही इंफ़्रा योजनाओं की जानकारी देना नहीं भूलते। पिछले दिनों सीएम ने कोस्टल रोड को छत्रपति संभाजी रोड का नाम देने की घोषणा कर उद्धव ठाकरे की राजनीति का जवाब भी दिया। इसके अलावा शिंदे गुट की शिवसेना ने पूर्व नगरसेवकों के साथ बैठकें शुरू की है।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
क्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
जिनको कुत्ता नहीं पूछता और भाड़े के टट्टू, सीएम फडणवीस की भाषा पर फूटा संजय राउत का गुस्सा, किया पलटवार
फर्स्ट एसी कोच में हनीमून का कमरा बनाना पड़ा महंगा, रेलवे ने सीटीआई को किया निलंबित
कुछ लोग बदल सकते हैं पाला
वैसे मुंबई में शिंदे शिवसेना की ताकत काफी कम है। उद्धव ठाकरे गुट के साथ 95 पूर्व नगरसेवक हैं, जबकि शिंदे गुट के साथ 10 पूर्व पार्षद हैं। चर्चा है कि जैसे ही बीएमसी चुनाव की घोषणा होगी, उसके पहले उद्धव गुट के लोग पाला बदल कर शिंदे के साथ आ सकते हैं। सीएम शिंदे ने सिर्फ उद्धव गुट ही नहीं बल्कि कांग्रेस एनसीपी के असंतुष्ट लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
हर वार्ड में योजनाओं का मेला
चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे को शह देने की रणनीति के तहत ही हर वार्ड में सरकारी योजनाओं का मेला लगाने का निर्देश दिया है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वार्ड के आम नागरिक तक पहुंचे और उनका लाभ हो, इस उद्देश्य से सरकार ने सीधे मुंबई के वार्डों तक जाने की तैयारी की है। शिवसेना की ओर से अब मुंबई में त्योहारों के हिसाब से तरह-तरह की गतिविधियां कराई जाने वाली हैं। इसके अलावा बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना आगामी बीएमसी चुनाव बीजेपी के साथ मिल कर लड़ने वाली है। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार से मुंबई में भी कार्यकर्ता जरुर मायूस हुए हैं। मुंबई महानगरपालिका पर तो सभी दलों की निगाहें हैं। मुंबई में भी एमबीए की एकजुटता मुख्यमंत्री शिंदे के साथ बीजेपी के लिए भी बड़ी चुनौती साबित होगी। इसे देखते हुए सीएम शिंदे ने स्वयं ‘मिशन मुंबई’ पर फोकस किया है।
Cm shinde mission mumbai preparation to snatch bmc from uddhav thackeray strategy with bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














