-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Devendra Fadnavis Said That The Battle Of Panipat Is Not A Symbol Of Defeat Of Marathas But A Symbol Of Bravery
पानीपत की लड़ाई को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में मचा संग्राम, जितेंद्र आव्हाड ने उठाया सवाल, CM फडणवीस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों की हार का नहीं, बल्कि उनकी बहादुरी का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों की हार का नहीं, बल्कि उनकी बहादुरी का प्रतीक है। ‘अंतिम सप्ताह के प्रस्ताव’ पर विपक्ष की ओर से शुरू की गई चर्चा का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के आगरा में ‘शिव स्मारक’ (छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक) का निर्माण कर रही है।
विधानसभा में सीएम ने बताया कि हरियाणा के पानीपत में भी एक स्मारक बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जहां 1761 में मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई लड़ी गई थी।
इस पर विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पूछा कि पानीपत में स्मारक क्यों बनाया जा रहा है, जहां अब्दाली ने मराठों को हराया था। आव्हाड ने कहा कि पानीपत हमारी वीरता का प्रतीक नहीं है। यह मुझे हार की याद दिलाएगा। यहां अहमद शाह अब्दाली और मराठा सेनापति सदाशिवराव भाऊ के बीच युद्ध हुआ था। दुनिया में पराजय के लिए कोई स्मारक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
जितेंद्र आव्हाड को दिया करारा जवाब
जितेंद्र आव्हाड को जवाब देते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि पानीपत की लड़ाई मराठों की हार का नहीं, बल्कि बहादुरी का प्रतीक है। ऐतिहासिक लड़ाई के बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि यह मराठों की वीरता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बादशाह मराठों को ‘चौथ’ (एक तरह का टैक्स) दे रहा था और जब अब्दाली ने दिल्ली पर कब्जा किया, तो उसने मराठों को पत्र लिखकर दिल्ली को बचाने के लिए आने का आग्रह किया।
पानिपतच्या रणभूमीमध्ये पराक्रम गाजविणार्या मराठ्यांच्या ‘शौर्यगाथेला’ उजाळा देणारे स्मारक… 🚩 पानिपत म्हणजे देशासाठी मराठ्यांनी दिलेल्या बलिदानाचा, गाजवलेल्या शौर्याचा इतिहास… पानितपतच्या युद्धातून ऊर्जा घेऊन मराठ्यांनी संपूर्ण हिंदुस्थानावर छत्रपती शिवाजी महाराजांचा भगवा… pic.twitter.com/7bEvIA2izJ — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 25, 2025
मराठाें ने अब्दाली को हराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठा दिल्ली गए और अब्दाली को हराया, जिसके बाद अफगान शासक भाग गया तथा यमुना नदी के किनारे डेरा डाला। उन्होंने ने कहा कि इसके बाद अब्दाली ने मराठों को पत्र लिखकर युद्ध-विराम की पेशकश की और कहा कि पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान को उसका क्षेत्र माना जाए, जबकि देश का बाकी हिस्सा मराठों का रहेगा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले मराठों का इस संघर्ष से कोई संबंध नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अब्दाली को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। मराठों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी, ताकि तीनों क्षेत्र भारत का हिस्सा बने रहें।
Cm devendra fadnavis said that the battle of panipat is not a symbol of defeat of marathas but a symbol of bravery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
Jul 11, 2026 | 03:13 PMयूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 03:12 PMApple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














