Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई की राजनीति से बिगड़ी शहर की आबोहवा, पूरा शहर बैनरों से पटा

  • By ओम प्रकाश
Updated On: Oct 07, 2022 | 07:35 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा दशहरा रैली (Dussehra Rally) की गई। इस रैली में एक दूसरे पर जमकर राजनीतिक तीर छोड़े गए, लेकिन सभा के बाद मुंबई शहर (Mumbai City) की आबोहवा खराब हो गई है। शिवाजी पार्क (Shivaji Park) हो या बीकेसी स्थित एमएमआरडीए मैदान दोनों गुटों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जोशीले भाषण दिए, लेकिन इनकी सभा पर पुलिस के साथ ही आवाज फाउंडेशन (Awaaz Foundation) की भी पैनी नजर थी। 

आवाज फाउंडेशन द्वारा सभा के समय की गई जांच में पता चला कि उद्धव ठाकरे के भाषण में तय मानक से ज्यादा आवाज थी। दोनों गुटों की तरफ से शहर को बैनरों और होर्डिंग से पाटकर आबोहवा खराब करने से साथ खूबसूरती को भी बिगाड़ने का काम किया गया। बैनर और होर्डिंग पर कार्रवाई करने वाले बीएमसी तमाशबीन बनी देखती रही।

101.6 डेसिबल था सभा का शोर

आवाज फाउंडेशन के अनुसार, साइलेंट जोन में शामिल शिवाजी पार्क में रैली का शोर स्तर 101.6 डेसिबल था, जबकि बांद्रा में एकनाथ शिंदे की बैठक में 88 डेसिबल का शोर का स्तर दर्ज किया गया। उद्धव ठाकरे की सभा में किशोरी पेडणेकर की आवाज सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण रिकॉर्ड की गई। उनके भाषण के दौरान 97 डेसिबल मापा गया। दशहरा सभा के लिए शिवाजी पार्क और बीकेसी में लाउडस्पीकर लगाए गए थे। 

दर्ज की गई इतनी आवाज

शिवाजी पार्क में शिवसेना गीत लगाया गया। बीकेसी में विभिन्न कलाकारों को आमंत्रित करके एक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। गाने के साथ ही कई नेता आक्रामक भाषण देने से आवाज में उतार-चढ़ाव आया। शिवसेना की उपनेता सुषमा अंधारे का भाषण अन्य नेताओं से न केवल बेहतर था, बल्कि भाषण के दौरान, वॉल्यूम 70.6 से 93.1 डेसिबल तक दर्ज किया गया। उद्धव ठाकरे की आवाज का स्तर 88.4 डेसिबल था। सांसद धैर्यशील माने का भाषण मात्रा 88.5 डेसिबल दर्ज की गई।

बैनरों पर कार्रवाई से बच रही बीएमसी

बीएमसी दशहरा रैली के लिए दोनों गुटों द्वारा पूरे शहर में बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए थे। इसके अलावा नवरात्रि में भी नेताओं की तरफ से बैनर लगाए गए हैं। रैली के लिए शिवाजी पार्क और एमएमआरडीए ग्राउंड के पास बैनरों से पाट दिया गया है। इससे पूरे शहर की सुंदरता खराब कर दी गई। शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा चौक चौराहों, मुख्य मार्ग और ब्रिजों पर बैनर और होर्डिंग लगाए गए। अवैध रूप से लगाए गए इन बैनरों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी बीएमसी की है। सुप्रीम कोर्ट के मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर बैनर लगाने वाली पार्टियों और नेताओं पर बीएमसी को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन दूसरा दिन बीतने के बाद भी सभा की जगह पर बैनर अभी वैसे ही लटके पड़े हैं। शहर भर में अवैध बैनर लगाए जा रहे थे, लेकिन बीएमसी आंखें मूंदे रही। बैनर निकालने की कार्रवाई करने की जगह बीएमसी अधिकारी तमाशबीन बन कर देखते रहे।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)

  • किशोरी पेडणेकर: 97 डेसिबल
  • नितीन देशमुख: 93.5 डेसिबल
  • अंबादास दानवे: 96.6 डेसिबल
  • सुषमा अंधारे: 93.6 डेसिबल
  • भास्कर जाधव: 92.2 डेसिबल
  • उद्धव ठाकरे: 88.4 डेसिबल

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)

  • किरण पावसकर: 88.5 डेसिबल
  • शहाजी पाटील: 82.4 डेसिबल
  • राहुल शेवाले: 78.8 डेसिबल
  • धैर्यशील माने: 88.5 डेसिबल
  • शरद पोक्षे: 82.8 डेसिबल
  • गुलाबराव पाटील: 86 डेसिबल
  • रामदास कदम: 84.2 डेसिबल
  • एकनाथ शिंदे: 89.6 डेसिबल

Climate of the city deteriorat due to the politics of mumbai the whole city was filled with banners

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2022 | 07:35 AM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

बरसाती बाढ़ से 20 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, CM फडणवीस बोले- सभी किसानों को मिलेगी मदद

2

मुंबई में बारिश से मीठी नदी उफान पर, 2005 त्रासदी की आई याद, 65 करोड़ का भ्रष्टाचार उजागर

3

स्कूली वाहनों की नई नियमावली जल्द होगी जारी, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश; कम हो जाएगा किराया

4

वेंगुर्ला गावलीवाड़ा विवाद सुलझा, महाराष्ट्र सरकार ने 42 परिवारों को दी जमीन की राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.