- Hindi News »
- India »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue At Loc Kupwada Jk Eknath Shinde Inaugurates
जम्मू कश्मीर LoC के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित, सीएम शिंदे ने किया अनावरण
- Written By: किर्तेश ढोबले

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा जिले (Kupwada) में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास (LoC) 41 राष्ट्रीय राइफल्स (मराठा लाइट इन्फैंट्री) में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक घुड़सवारी प्रतिमा स्थापित (Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue) की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (7 नवंबर) को इस प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार उपस्थित थे। यह जिला पाकिस्तान से लगा है।
https://twitter.com/mieknathshinde/status/1721819876783014221
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा हमेशा बहादुर सुरक्षा बलों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के संबंध बहुत पुराने हैं तथा संबंधों को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ” महाराष्ट्र में त्याग और वीरता की महान परंपरा रही है और इसके कई उदाहरण आज तक देखने को मिले हैं। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने विचार व्यक्त किया कि उस परंपरा को मराठी रगों में बसाने वाले शिव छत्रपति की यह प्रतिमा हर सैनिक को सदैव ऊर्जा देने का काम करेगी।”

सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
महायुति में मुख्यमंत्री की म्युटिनी! कडू के बयान पर भड़की भाजपा; क्या खुद के चक्रव्यूह में फंस गए फडणवीस?
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
बदनामी न करें ठाकरे गुट, सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख शिवसेना विवाद पर फिर नई तारीख, 30 जुलाई को होगी सुनवाई
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “छत्रपति की यह प्रतिमा प्रेरणादायक है। मैं भाग्यशाली था कि मुझे इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का मौका मिला। विश्वास नहीं हो रहा कि भारत-पाक सीमा पर छत्रपति की घुड़सवारी वाली प्रतिमा स्थापित की गई है।” उन्होंने कहा, “आम लोगों के लिए लाल चौक जाना मुश्किल था। प्रधानमंत्री ने वहां तिरंगा फहराया है. महाराष्ट्र और कश्मीर का रिश्ता पुराना है. महाराष्ट्र के कई संगठन कश्मीर में काम कर रहे हैं, उनका योगदान बहुत बड़ा है।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा कि यह एक एतिहासिक पहल है और उन्होंने ‘आम्ही पुणेकर’ एवं भारतीय सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं। सिन्हा ने जोर देते हुए कहा कि महान शिवाजी की यह प्रतिमा लोगों और सेना के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”महान योद्धा और स्वराज के संस्थापक शिवाजी नैतिकता के उच्च मूल्यों और अच्छे आचरण के प्रतीक होने के साथ-साथ सभी धर्मों व संप्रदाय का सम्मान करने वाले व्यक्ति थे। बचपन से ही प्रतिभा के धनी शिवाजी ने शत्रुओं के खिलाफ अपनी यादगार जीतों से भारत के नए इतिहास की इबारत लिखी।”
उपराज्यपाल ने कहा, ”अपने सैन्य कौशल और नैतिक बल के जरिए शिवाजी ने लाखों भारतीयों को संगठित किया और मराठा साम्राज्य के लिए संप्रभुता हासिल की। उनके सार्वभौमिक और शाश्वत मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और हमें सामाजिक समानता व शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने का मार्गदर्शन कर रहे हैं।”
Chhatrapati shivaji maharaj statue at loc kupwada jk eknath shinde inaugurates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














