पीएम मोदी की माफी राजनीतिक, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामले को लेकर संजय राउत का करारा हमला

संजय राउत ने कहा कि माफी मांगो छूट जाएंगे, यही है उनका। अगर सच्चे मन से माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की हत्या हुई थी। देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी। आपकी नाकामी से यह घटना हुई है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से घटनाए हुई है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पुरा नहीं हुआ है। आपने इतना झूठ बोला है तो हर दिन माफी मांगनी होगी।
पीएम मोदी की माफी राजनीतिक, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामले को लेकर संजय राउत का करारा हमला
पीएम मोदी की माफी राजनीतिक (फोटो सौैजन्य- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर माफी मांगी है। इसके बाद शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी की ये माफी राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से शिवाजी के अपमान की भरपाई नहीं होगी। इस दौरान राउत ने पुलवामा का जिक्र करते हुए लोगों से माफी की मांग की है।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि माफी मांगो छूट जाएंगे, यही है उनका। अगर सच्चे मन से माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की हत्या हुई थी। देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी। आपकी नाकामी से यह घटना हुई है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से घटनाए हुई है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पुरा नहीं हुआ है। आपने इतना झूठ बोला है तो हर दिन माफी मांगनी होगी। यह महाराष्ट्र है, यह किसी को माफ नहीं करता।

पीएम मोदी मांगी माफी

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी  बीते दिन महाराष्ट्र के पालघर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर मराठा शासक के साथ ही इस घटना से आहत लोगों से भी शुक्रवार को माफी मांगी। मोदी ने कहा था, “छत्रपति शिवाजी महाराज... सिर्फ नाम या राजा नहीं हैं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, आज मैं अपने आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चरणों में सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।”

घटना को लेकर राज्य की राजनीति में घमासान

मोदी ने सिंधुदुर्ग जिले में 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण चार दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था, लेकिन यह इस साल 26 अगस्त को यह प्रतिमा ढह गई। जिसके बाद से राज्य की राजनीति में घमासान देखने को मिल रहा है। विपक्ष सरकार पर जमकर हमला कर रहा है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह प्रतिमा पीएम मोदी के प्रचार के लिए बनाया गया था। यह चुनाव को देखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था। यह माफी केवल राजनीतिक हताशा का एक कृत्य है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com