-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Nana Patole Told Pm Modi That Only Apology Will Not Work
नाना पटोले ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में केवल माफी काफी नहीं
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए सिर्फ माफी मांगना पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि इस घटना से महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंची है।

नाना पटोले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे के दौरान सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भारत के इस वीर सपूत के साथ ही, इस घटना से आहत लोगों से भी माफी मांगी। प्रधानमंत्री मोदी पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, आज मैं सिर झुकाकर मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं। माफी वाले बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए सिर्फ माफी मांगना पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि इस घटना से ‘‘महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंची है।”
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने पालघर को दी बड़ी सौगात, वधावन बंदरगाह से 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
मोदी ने पालघर में कहा कि ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज… मेरे लिए सिर्फ नाम नहीं हैं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, आज मैं सिर झुकाकर मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं।” मोदी ने पिछले साल दिसंबर में सिंधुदुर्ग जिले में नौसेना दिवस समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रतिमा का उद्देश्य समुद्री रक्षा के प्रति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का सम्मान करना था।
पटोले ने भंडारा में संवाददाताओं से कहा कि ‘‘उन्हें (मोदी) माफी मांगने की जरूरत क्यों पड़ी? इसका मतलब है कि उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने गलती की थी। जब प्रतिमा बनकर तैयार हो गई थी, तो प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें या उनकी टीम को यह जांच करनी चाहिए थी कि प्रतिमा ठीक है या नहीं, नींव मजबूत है या नहीं और सांस्कृतिक निदेशक से प्रमाण पत्र मांगा गया था या नहीं।”
यह भी पढ़ें:- वामन म्हात्रे को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, महिला पत्रकार अभद्र टिप्पणी मामले में मिली अग्रिम जमानत
महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाई
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि ‘‘केवल माफी मांगकर इस मुद्दे का समाधान नहीं किया जा सकता। चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हो या उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार हो, उन्होंने महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाई है। उन्हें सत्ता से हट जाना चाहिए, नहीं तो राज्य की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nana patole told pm modi that only apology will not work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














